विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भाजपा और कांग्रेस का रिश्ता प्रेमी-प्रेमिका जैसा', केजरीवाल बोले- गुजरात से BJP का जाने का समय आ गया

Published: Thu, 03 Jul 2025 05:29 AM (IST)Updated: Thu, 03 Jul 2025 07:02 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उप चुनाव में ...और पढ़ें

केजरीवाल बोले- गुजरात से BJP का जाने का समय आ गया (फाइल फोटो)
केजरीवाल बोले- गुजरात से BJP का जाने का समय आ गया (फाइल फोटो)

HighLights

  1. केजरीवाल बोले गुजरात से भाजपा का जाने का समय आ गया
  2. सौ की स्पीड से दौड़ने वाले राज्य को भाजपा ने 35 की स्पीड पर ला दिया

 राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उप चुनाव में भाजपा ने दादागीरी में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन विसावदर की जनता ने आप प्रत्याशी को जिता दिया। भाजपा और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं। इनका रिश्ता प्रेमी-प्रेमिका जैसा है।

गुजरात से भाजपा का जाने का समय आ गया- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात से भाजपा का जाने का समय आ गया। राज्य में अब अब देशभक्त पार्टी सत्ता में आएगी। गुजरात पर 30 वर्ष कांग्रेस और 30 वर्ष भाजपा ने शासन किया, लेकिन इन दलों ने राज्य का क्या हाल कर दिया।

सूरत में भर गया पानी

सूरत जैसे शहर में बारिश के कारण लोगों के बेडरूम में पानी भर गया। राजकोट से जूनागढ़ सवा सौ किलोमीटर तक जाने में साढ़े तीन घंटे का समय लग गया। 35 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से कार चलानी पड़ी।

गुजरात में कांग्रेस भाजपा की जेब में है- केजरीवाल

सौ की स्पीड से दौड़ने वाले गुजरात को भाजपा ने 35 की स्पीड पर ला दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस भाजपा की जेब में है। दोनों दलों के नेताओं ने कंपनियां खोल रखी हैं और मिल बांटकर राज्य को खा रहे हैं।