Move to Jagran APP

अमित शाह ने लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद को उठाए गए कदमों की जानकारी ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना को लेकर मौजूदा स्थितियों की जानकारी लेने के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 09:00 PM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2020 09:35 PM (IST)
अमित शाह ने लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद को उठाए गए कदमों की जानकारी ली
अमित शाह ने लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद को उठाए गए कदमों की जानकारी ली

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस को लेकर मौजूदा स्थितियों की जानकारी लेने के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान शाह ने देश में आवश्‍यक वस्‍तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने को लेकर भी जानकारी ली। अधिकारियों की ओर से उनको देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए गृह मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी गई।  

loksabha election banner

अधिकारियों की मानें तो बैठक के दौरान शाह ने महामारी के फैलने पर नजर रखने और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए बनाए गए 24x7 नियंत्रण कक्ष के कामकाज की भी समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) और नित्यानंद राय (Nityanand Rai), केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला समेत दूसरे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले, शाह ने जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह को फोन किया और राज्‍य में लॉकडाउन के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की। उन्‍होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी सराहा।

इस बीच गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने अपनी रोजाना की प्रेस ब्रीफ‍िंग में बताया कि देश में जारी लॉकडाउन के कारण लोगों को हो रही समस्याओं के समाधान के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने सभी जिलों में आपात मोचन केंद्रों (Emergency redemption centers) को सक्रिय कर दिया है। मंत्रालय की ओर से बनाया गया नियंत्रण केंद्र लोगों को 24 घंटे मदद कर रहा है। यही नहीं हेल्पलाइन 1930 तथा 1944 पर लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। उन्‍होंने यह भी बताया कि देश में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता संतोषजनक है। आपात प्रतिक्रिया नंबर 112 सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लोगों की समस्‍याएं सुन रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.