विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आधार से वोटर आईडी लिंकेज को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, अमित मालवीय बोले- वोट के लिए कुछ भी...

Published: Fri, 11 Jul 2025 06:42 PM (IST)

भाजपा नेता अमित मालवीय ने आधार और वोटर आईडी लिंकेज पर कांग्रेस के रुख की आलोचना करते हुए उसे बेशर्मी ...और पढ़ें

अमित मालवीय ने संसद की कार्यवाही के पुराने वीडियो शेयर किए (फोटो: पीटीआई)
अमित मालवीय ने संसद की कार्यवाही के पुराने वीडियो शेयर किए (फोटो: पीटीआई)

HighLights

  1. भाजपा ने कांग्रेस के रुख की आलोचना की
  2. समाचारों के स्क्रीनशॉट भी साझा किए
  3. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का मामला

एएनआई, नई दिल्ली। भाजपा नेता अमित मालवीय ने शुक्रवार को आधार और वोटर आईडी लिंकेज पर कांग्रेस के रुख की आलोचना की। साथ ही इसे बेशर्मी से पलटना करार दिया। एक्स पर पोस्ट में मालवीय ने लिखा, '2021: मोदी सरकार ने वोटर आईडी को आधार से स्वैच्छिक रूप से जोड़ने का प्रस्ताव रखा। कांग्रेस संसद के अंदर तख्तियों के साथ विरोध प्रदर्शन करती है, जिन पर लिखा है: आधार केवल लक्षित लाभ वितरण के लिए है। इसे वोटर आईडी से नहीं जोड़ा जा सकता!'

उन्होंने आगे लिखा, '2025: कांग्रेस अब वोटर आईडी को सत्यापित करने के लिए आधार चाहती है। वही आधार। वही वोटर आईडी। बस पाखंड का पर्दाफाश। वोट के लिए कुछ भी- भले ही इसका मतलब बेशर्मी से पलटना हो!'

पुराने वीडियो जारी किए

मालवीय ने एक्स पर संसद की कार्यवाही के पुराने वीडियो और कांग्रेस नेताओं रणदीप सिंह सुरजेवाला, शशि थरूर और मनीष तिवारी के बयानों वाले समाचारों के स्क्रीनशॉट भी साझा किए, जिनमें 2021 में वे वोटर आईडी को आधार से स्वैच्छिक रूप से जोड़ने के मोदी सरकार के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं।

मालवीय ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं के सत्यापन के लिए आधार पर विचार नहीं करने के चुनाव आयोग के फैसले का विरोध करने के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगी राजद की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस लंबे समय से सुविधाभोगी पार्टी रही है- सिद्धांतहीन, बेईमान और विशुद्ध रूप से राजनीतिक अवसरवाद से प्रेरित।'

यह भी पढ़ें- 'आधार, वोटर आईडी और राशन कार्ड पर करें विचार', मतदाता सूची रिवीजन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।