पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले ही हुमायूं कबीर को झटका, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन; अकेले चुनाव लड़ने का एलान
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है। ...और पढ़ें

एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर की पार्टी से संबंध तोड़ लिया है (फोटो- एक्स)
HighLights
एआईएमआईएम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी
टीएमसी ने भाजपा के साथ हुमायूं के गुप्त समझौते का आरोप लगा जारी किया वीडियो
एएनआई, हैदराबाद। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है। एआईएमआईएम पार्टी ने हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली पार्टी से अपना गठबंधन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।
एआईएमआईएम का कहना है कि हुमायूं कबीर के हालिया बयानों और खुलासों से मुसलमानों की अखंडता पर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने एक कड़े बयान में स्पष्ट किया कि वह किसी भी ऐसे बयान या व्यक्ति से संबंध नहीं रख सकती जिससे मुसलमानों की एकता और अखंडता प्रभावित हो।
इस फैसले के साथ एआईएमआईएम ने घोषणा की है कि वह पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों में स्वतंत्र रूप से अपनी ताकत आजमाएगी। पार्टी ने इस मौके पर पश्चिम बंगाल के मुसलमानों की स्थिति पर भी चिंता जताई।
एआईएमआईएम ने कही ये बात
एआईएमआईएम का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस समेत कई दशकों से धर्मनिरपेक्षता का दावा करने वाली पार्टियों के शासन के बावजूद मुसलमान राज्य के सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक बने हुए हैं। पार्टी ने सामाजिक-आर्थिक रूप से मुसलमानों के हाशिए पर पड़े होने की समस्या को उजागर करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि इस समुदाय की असली आवाज उठाई जाए।
टीएमसी ने भाजपा के साथ हुमायूं के गुप्त समझौते का आरोप लगा जारी किया वीडियो
चुनावी माहौल के बीच सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के आधार पर भाजपा के साथ आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर के गुप्त समझौते के गंभीर आरोप लगाए।
इस वीडियो में कबीर को कथित तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संबंध होने और आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने की रणनीति बनाते हुए दिखाया गया है।
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं फिरहाद हकीम, अरूप विश्वास और कुणाल घोष ने प्रेस कांफ्रेस कर यह वीडियो साझा किया और मामले की जांच ईडी से कराने की मांग की। 19 मिनट का यह वीडियो गत वर्ष 19 दिसंबर का बताया जा रहा है।
नेताओं ने आरोप लगाया कि कबीर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से संपर्क में थे तथा यह एक बहु-करोड़ की साजिश का हिस्सा है।
वीडियो, जिसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है, में कबीर कथित रूप से कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।