राजस्थान कांग्रेस में नाराज नेताओं को खुश करने के लिए जारी की गई दूसरी सूची
विश्वेन्द्र सिंह ने एआइसीसी की सूची को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के समक्ष आपत्ति जताई थी।
पहली सूची में अपना नाम नहीं होने से नाराज होकर भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि, जो पंचायत चुनाव नहीं जीत सकते उन्हें एआइसीसी का सदस्य बना दिया गया है।
विश्वेन्द्र सिंह ने एआइसीसी की सूची को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के समक्ष आपत्ति जताई थी। विश्वेन्द्र सिंह के बाद कुछ अन्य नेताओं ने भी पूर्व में जारी की गई सूची पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने 16 एआइसीसी सदस्यों की दूसरी सूची जारी की। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी पांच नेताओं को सदस्य बनाया गया है।