विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'यूपी में कांग्रेस के सात विधायक' ये सुनकर जोर-जोर से क्यों हंसने लगे राहुल गांधी? अदिति सिंह ने सुनाया वो किस्सा

Published: Thu, 21 Mar 2024 04:09 PM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2024 05:17 PM (IST)

यूपी की रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। बीजेपी नेता ...और पढ़ें

बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा (फाइल फोटो)
बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाली विधायक अदिति सिंह अक्सर चर्चा में रहती हैं। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाली अदिति सिंह ने कांग्रेस नेताओं पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने एक वाकया सुनाया है। इस दौरान उन्होंने कई खुलासे किए।

राहुल गांधी को कुछ पता नहीं: अदिति सिंह

यूपी की रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह ने बताया कि साल 2017 में वो पहली बार विधायक बनी थीं। उसी दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी पहली मुलाकात हुई थी। अदिति ने बताया कि राहुल गांधी को कुछ जानकारी नहीं।

अदिति ने बताया कि पहली बार विधायक बनने के बाद मेरी राहुल गांधी के साथ मुलाकात हुई। तब राहुल ने पूछा था कि यूपी में हमारे कितने विधायक हैं? मैंने जवाब में कहा- सात विधायक। अदिति ने बताया कि जवाब सुनकर राहुल ने अपना सिर ऊपर उठाया और जोर-जोर से हंसने लगे। राहुल गांधी को हंसता देख मैं हैरान रह गई थी।

कौन हैं अदिति सिंह?

अदिति सिंह रायबरेली सदर से दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं। 2017 में वह यूपी में सबसे कम उम्र के विधायकों में से एक थी। उनके पिता अखिलेश सिंह भी इसी सीट से विधायक रह चुके हैं। अदिति सिंह अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:

'ना जात पर, ना पात पर...' जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस नेता ने साधा राहुल गांधी पर निशाना; दिलाई इंदिरा के नारे की याद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।