Move to Jagran APP

राजस्थान कैबिनेट में शामिल होंगे 12 नए चेहरे, पायलट कैंप से होंगे पांच - सूत्र

Rajasthan cabinet सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के नए कैबिनेट में चार अनुसूचित जाति (Scheduled Caste SC) और तीन अनुसूचित जाति (Scheduled Tribe ST) समुदाय से होंगे। इसके अलावा कैबिनेट में एक मुस्लिम सदस्य के साथ तीन महिलाएं भी शामिल की जा रहीं हैं।

By Monika MinalEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 01:14 AM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 01:33 AM (IST)
राजस्थान कैबिनेट में शामिल होंगे 12 नए चेहरे, पायलट कैंप से होंगे पांच - सूत्र
राजस्थान: कैबिनेट में शामिल होंगे 12 नए चेहरे, पायलट कैंप से होंगे पांच - सूत्र

नई दिल्ली, प्रेट्र।  राजस्थान (Rajasthan) के नए मंत्रिमंडल का गठन रविवार को होना है। इसे लेकर शनिवार देर रात  सूत्रों ने जानकारी दी है कि नए कैबिनेट में 12 नए चेहरों को शामिल किया जाना है। इनमें  सचिन पायलट कैंप के पांच चेहरे भी शामिल किए जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress president Sonia Gandhi)  ने आज तीन कैबिनेट मंत्रियों - रघु शर्मा (Raghu Sharma), हरीश चौधरी (Harish Chaudhary) और गोविंद सिंह दोतास्रा (Govind Singh Dotasra)  का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अशोक गहलोत नीत कांग्रेस सरकार में कुल 30 मंत्री होंगे। इसमें पहले इस्तीफा दे चुके 18 मंत्री भी होंगे। सूत्रों के अनुसार तीन राज्य मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है। 

loksabha election banner

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के नए कैबिनेट में चार अनुसूचित जाति (Scheduled Caste, SC) और तीन अनुसूचित जाति (Scheduled Tribe, ST)  समुदाय से होंगे। इसके अलावा कैबिनेट में एक मुस्लिम सदस्य के साथ तीन महिलाएं भी शामिल की जा रहीं हैं।  कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में हेमाराम चौधरी (Hemaram Chaudhary), महेंद्रजीत सिंह मालवीय (Mahendrajit Singh Malviya), रामलाल जाट (Ramlal Jat), महेश जोशी (Mahesh Joshi), विश्वेंद्र सिंह (Vishvendra Singh), रमेश मीना (Ramesh Meena), ममता भूपेश बरवा (Mamta Bhupesh Barwa), भजनलाल जाटव (Bhajanlal Jatav), टिकाराम जुली (Tikaram Juli), गोविंद राम मेघवाल (Govind Ram Meghwal) और शकुंतला रावत (Shakuntala Rawat) का नाम है। वहीं जो राज्य के नए मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं उनमें जाहिदा (Jahida), बृजेंद्र सिंह ओला (Brijendra Singh Ola), राजेंद्र दुरहा (Rajendra Durha) और मुरली लाल मीना (Muralilal Meena) हैं। 

नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बात राज्यपाल से हो गई है। मुख्यमंत्री गहलोत राज्यपाल को कैबिनेट में शामिल किए जाने वालों के नामों की सूची सौंपेंगे। राजभवन को अधिकारिक आग्रह पत्र भेजा गया है। रविवार शाम चार बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल कलराज मिश्र मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.