‘सिर्फ दीदी को धन्यवाद कहने आया था’, दीपके ने ममता बनर्जी से मुलाकात की; कहा- CJP इंडी गठबंधन के साथ
दीपके ने कहा कि उनकी पार्टी अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखेगी और रविवार को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ...और पढ़ें

दीपके ने ममता बनर्जी से मुलाकात की; कहा- CJP इंडी गठबंधन के साथ
HighLights
दीपके ने कहा कि उनकी पार्टी अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखेगी
ममता बनर्जी दिल्ली में रविवार की रैली में शामिल होने आई हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले और युवाओं के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों में उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
दीपके ने कहा कि उनकी पार्टी अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखेगी और रविवार को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी, हालांकि वह इस मुद्दे के साथ एकजुटता जताती है।
उन्होंने बताया कि वे ममता बनर्जी से मिलने इसलिए आए थे ताकि नीट पेपर लीक मुद्दे पर जंतर मंतर पर सीजेपी के पहले प्रदर्शन और दिल्ली पुलिस द्वारा उसके नेताओं सौरव दास व आशुतोष रंका की गिरफ्तारी के दौरान उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त कर सकें।
दीपके ने कहा कि मैं सिर्फ दीदी को धन्यवाद कहने आया था क्योंकि उन्होंने हमारे जंतर मंतर आंदोलन का बहुत मजबूती से समर्थन किया। जब सौरव और आशुतोष को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया, तब भी दीदी हमारे साथ दृढ़ता से खड़ी रहीं।
रविवार की रैली में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम कल के प्रदर्शन का समर्थन करते हैं, एकजुटता जताते हैं, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी एक स्वतंत्र संगठन है। यह एक तटस्थ मंच है और हम इसे वैसा ही रखना चाहते हैं।
दीपके ने कहा कि कथित चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ अभियान चलाने वाले किसी भी संगठन का सीजेपी समर्थन करेगी। जो भी वोट चोरी के खिलाफ लड़ेगा, हम सभी संगठनों का समर्थन करेंगे।
ममता बनर्जी दिल्ली में रविवार की रैली में शामिल होने आई हैं। उन्होंने दीपके और युवा कार्यकर्ताओं की तारीफ की, जिन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) ऑफ इलेक्टोरल रोल्स और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शनों में भूमिका निभाई।
ममता ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने कल की रैली के लिए पूरा समर्थन दिया है और हमने भी उन्हें पूरा समर्थन दिया है। वे इस आंदोलन के अग्रदूत और संस्थापक हैं। यह हमें याद रखना चाहिए। इंडिया ब्लॉक की रविवार की रैली चुनावी नामावली में कथित अनियमितताओं पर केंद्रित होने और चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग करने वाली है।