'मिशन गुजरात' में जुटी आम आदमी पार्टी, किशोरभाई देसाई को प्रदेश अध्यक्ष तो इस नेता को बनाया राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव

दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी की निगाहें अब गुजरात पर टिकी हुई है। इस साल नवंबर या दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने अपनी राज्य इकाई का गठन किया है। किशोरभाई देसाई को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।