Move to Jagran APP

Delhi Election Results 2020: ग्रामीण सीटों पर भी AAP का दबदबा, अधिकतर सीटों पर मिली जीत

Delhi Assembly Election 2020 देवली सीट से आप के प्रकाश जरवाल ने भाजपा के अरविंद कुमार को 40173 मतों से पराजित किया।

By Ankit KumarEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 09:11 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 09:11 PM (IST)
Delhi Election Results 2020: ग्रामीण सीटों पर भी AAP का दबदबा, अधिकतर सीटों पर मिली जीत

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना अपने आखिरी दौर में है। अब तक के परिणाम एवं रुझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिलती दिख रही हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी को आठ सीटों पर विजय हासिल होता हुआ दिख रहा है। इन चुनाव परिणामों की खास बात यह है कि ग्रामीण इलाकों की सीटों पर भी आप का दबदबा देखने को मिल रहा है। पार्टी प्रत्याशियों ने ग्रामीण इलाकों की लगभग सीटों पर विजय पताका फहराया है। 

loksabha election banner

बादली सीट पर अजेश यादव की जीत

सबसे पहले बादली सीट की बात करते हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के अजेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के विजय कुमार भगत को 29,123 मतों से हराया। किराड़ी सीट से आम आदमी पार्टी के रितु राज गोविन्द ने भाजपा के अनिल झा को 5,654 वोट से हरा दिया।

नरेला सीट की बात करें तो यहां से आप के शरद कुमार ने भाजपा के एन डी खत्री को 17,429 मत से हराया। मुंडका सीट से आम आदमी पार्टी के धरमपाल लाकड़ा ने भाजपा के आजाद सिंह को 19,158 मतों से हराया। नागलोई जाट सीट से आप के रघुविंदर शौकीन ने भाजपा प्रत्याशी सुमन लता को 11,624 मतों से हराया। सुल्तानपुर माजरा (सुरक्षित) सीट से आप के मुकेश कुमार अहलावत ने भाजपा के रामचंद्र छावरिया को 48 हजार से भी अधिक मतों से शिकस्त दी। 

देवली सीट से आप के प्रकाश जरवाल ने भाजपा के अरविंद कुमार को 40,173 मतों से हरा दिया। पिछले चुनाव में भी इस सीट से प्रकाश ने ही जीत दर्ज की थी। बिजवासन सीट से आम आदमी पार्टी के भूपिंदर सिंह जून ने भाजपा के सत प्रकाश राणा को 753 मतों के मामूली अंतर से हराया। इस सीट पर पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के ही कर्नल देविंदर सेहरावत ने जीत दर्ज की थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.