यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली-हरियाणा समेत पांच राज्यों में कांग्रेस-AAP का गठबंधन लड़ेगा चुनाव, सीटों का हुआ एलान
Lok Sabha Elections 2024 लोकसभा चुनाव से पहले INDI गठबंधन की आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस ...और पढ़ें

HighLights
- INDI गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस।
- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने की गठबंधन की घोषणा
- दिल्ली में चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP
एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले INDI गठबंधन की आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पांच राज्यों के लिए गठबंधन का एलान किया गया।
कांग्रेस और AAP के बीच बनी सहमति
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ वेस्ट सीट शामिल है।
Delhi | Congress and Aam Aadmi Party address a joint press conference as they announce seat-sharing for the upcoming Lok Sabha elections. pic.twitter.com/lhRNTOtKRT
— ANI (@ANI) February 24, 2024
हरियाणा में ये रहेगा सीटों का फॉर्मूला
इसके अलावा हरियाणा की 10 में से 9 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, जबकि एक सीट पर आप चुनाव लड़ेगी।
गोवा और गुजरात पर बनी बात
कांग्रेस और AAP ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि गोवा में यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा गुजरात में 26 लोकसभा सीटें में से कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी और दो सीटों पर AAP उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।