Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन के बाद आखिर भारत क्यों आ रहे हैं नेपाल के पीएम ओली, PM Modi भी जाएंगे नेपाल; क्या है मामला?

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 07:32 PM (IST)

    India Nepal Relation नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली सितंबर के मध्य में भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर छेत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा की तैयारियाँ चल रही हैं। हालाँकि यात्रा की तारीख और विस्तृत कार्यक्रम अभी तय नहीं हुए हैं।

    Hero Image
    सितंबर में नेपाली पीएम आएंगे भारत, नवंबर में मोदी जाएंगे नेपाल

    एएनआई, काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सितंबर में दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा भारत आएंगे। सूत्रों के अनुसार दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए भारत से उन्हें निमंत्रण मिला है। नेपाल के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें 16 सितंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय दौरे का निमंत्रण मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओली ने भारत की आधिकारिक यात्रा नहीं की

    यह नेपाली प्रधानमंत्री की संभवत: सबसे छोटी भारत यात्रा होगी। उनकी यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवंबर में नेपाल की यात्रा पर जाएंगे। पिछले साल जुलाई में चौथी बार पदभार ग्रहण करने वाले प्रधानमंत्री ओली ने अभी तक भारत की आधिकारिक यात्रा नहीं की है। उन्होंने पदभार के बाद सबसे पहले भारत आने की परंपरा को तोड़ते हुए पहली विदेश यात्रा के लिए चीन को चुना था।

    पीएम मोदी कब जायेंगे नेपाल?

    नेपाल के विदेश मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि भारतीय पक्ष ने भी नवंबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेपाल यात्रा की संभावना के बारे में सूचित किया है। भारतीय पक्ष ने तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन यात्रा के लिए संभावित महीना नवंबर बताया है।

    भारत-नेपाल के संबंध

    पहले की तरह यात्रा नेपाल के धार्मिक स्थलों के दौरे पर केंद्रित हो सकती है। नेपाल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की नेपाल यात्रा संक्षिप्त और प्रतीकात्मक होने की उम्मीद है, जो दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करेगी।

    यह भी पढ़ें- चीन-ईरान से ब्राजील-जर्मनी तक के नागरिकों की भारत में एंट्री की कोशिशें Fail, 18 महीनों में 17 विदेशी गिरफ्तार