हील्स नहीं फ्लैट पहन भारत आई मेलानिया, खास है ट्रंप की 'टाई'; प्रिंटेड फ्रॉक में खिल रहीं इवांका
अहमदाबाद में एयर फोर्स वन की लैंडिंग से पहले ट्रंप दंपति ने विमान में ड्रेस बदला। ट्रंप ने लाल रंग की टाई हटा पीले रंग की टाई पहनी वहीं मेलानिया ने भी सफेद जंपसूट पहना
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप (MELANIA TRUMP) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सफेद जंपसूट में भारत आई हैं। वहीं बेटी इवांका ट्रंप ने खूबसूरत नी लेंथ की प्रिंटेड फ्रॉक पहन रखा है। 49 वर्षीय मेलानिया काफी कम समय के लिए भारत में हैं। मेलानिया अपने वार्डरोब को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं। मेलानिया को अपने फुटवियर से भी खासा लगाव है। हालांकि भारत आने के लिए उन्होंने हील्स नहीं बल्कि फ्लैट फुटवियर का चुनाव किया है।
अहमदाबाद में लैंडिंग से पहले बदले ड्रेस
एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले ट्रंप दंपति ने अपने ड्रेस में बदलाव किया। राष्ट्रपति ट्रंप जब वहां से रवाना हुए थे तब ओवरकोट, ब्लू पैंट, सफेद शर्ट व लाल रंग की टाई पहन रखी था वहीं मेलानिया ने चेक पैंट व ब्लैक टॉप पर ओवरकोट डाला हुआ था। लेकिन अहमदाबाद में लैंडिंग से पहले दोनों ने ही अपने ड्रेस बदल लिए।
बनारसी बेल्ट के साथ मेलानिया ने पहना है जंपसूट
एयरफोर्स वन से निकली मेलानिया ने फुल स्लीव का सफेद जंपशूट पहना हुआ था और इसपर ब्रोकेड फैब्रिक की हरे रंग का बनारसी बेल्ट लगाया हुआ था। मेलानिया का यह सूट भारतीय मूल के फ्रांसीसी डिजायनर हर्वे पायरे (Herve Pierre) के लिए एटेलियर काएटो (Atelier Caito) ने डिजाइन किया है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। वहीं बेटी इवांका ने ब्लू और गुलाबी रंग की प्रिंटेड ड्रेस पहना। फुटवियर के लिए वे क्रिश्चियन लॉबोटिंस ( Christian Louboutins) व मैनोलो ब्लाहनिक्स (Manolo Blahniks) को विशेष तौर पर तरजीह देती हैं। हमेशा हील्स में नजर आने वाली मेलानिया ने भारत के लिए फ्लैट फुटवियर का चुनाव कर अपने प्रशंसकों को हैरत में डाल दिया है। मेलानिया ने भारत आने के लिए रोगर विवयर्स के बेल्ले विवयर (Roger Vivier's Belle Vivier) के फ्लैट सफेद फुटवियर को चुना है। मेलानिया के ड्रेस का सफेद रंग शांति का प्रतीक है। उन्होंने अपने जंपसूट पर हरे रंग का बेल्ट लगा रखा है।
ट्रंप की टाई का रंग पीला
वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने काले रंग के कोट व सफेद शर्ट पहना हुआ है। इसपर उन्होंने पीले रंग की टाई का चुनाव किया है। पीले रंग को पश्चिमी देशों में उम्मीद से जोड़कर देखा जाता है। संभव है कि ट्रंप को भारत से काफी उम्मीदें होंगी।
बेटी इवांका ने पहना प्रिंटेड ड्रेस
सोमवार दोपहर को ट्रंप परिवार नमस्ते ट्रंप इवेंट के लिए अहमदाबाद पहुंची। एयरफोर्स वन से निकली मेलानिया ने फुल स्लीव का सफेद जंपशूट पहना हुआ था और इसपर हरे रंग का बेल्ट लगाया हुआ था। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। वहीं बेटी इवांका ने सफेद पर गुलाबी रंग की प्रिंट वाली नी लेंथ ड्रेस पहन रखा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार आधिकारिक दौरे पर भारत आए हैं। उनके साथ पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका व दामाद जेरेड कुश्नर भी हैं। सोमवार दोपहर को ट्रंप परिवार नमस्ते ट्रंप इवेंट के लिए अहमदाबाद पहुंची।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रंप परिवार का स्वागत किया। कार्यक्रम के अनुसार, अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप इवेंट में शामिल होने के बाद ट्रंप परिवार आगरा जाकर ताजमहल का दीदार करेंगे।