Move to Jagran APP

पेरिस में भीषण बाढ़ का खतरा, लगातार बढ़ रहा सीन नदी का जलस्तर

पेरिस में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बारिश के चलते सीन नदी का जलस्तर 18 फीट पहुंच गया।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sun, 28 Jan 2018 01:17 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jan 2018 10:22 AM (IST)
पेरिस में भीषण बाढ़ का खतरा, लगातार बढ़ रहा सीन नदी का जलस्तर
पेरिस में भीषण बाढ़ का खतरा, लगातार बढ़ रहा सीन नदी का जलस्तर

पेरिस (एजेंसी)। फ्रांस के पेरिस शहर समेत कई जिलों में लगातार बारिश का कहर जारी है। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पेरिस में सीन नदी का जलस्तर शनिवार सुबह 18 फीट पहुंच गया। अधिकारियों का कहना है कि आगामी दो दिन यहीं स्थिति बनी रही, तो पेरिस को 100 साल की सबसे भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है। इससे देश के उत्तरी और पूर्वी इलाकों में भी कई नदियों में उफान आ जाएगा।

loksabha election banner

शनिवार को पेरिस में कई सड़कों, ब्रिज आदि को बंद किया गया। वहीं, शनिवार को रेलवे परिवहन भी बंद रहा। ऐहतियात के तौर पर यहां मौजूद ऐतिहासिक लौवर म्यूजियम को भी बंद किया गया। गौरतलब है कि वर्ष 1910 में सीन नदी का जलस्तर 28 फीट पहुंच गया था, जिसके बाद कई लोगों को मजबूरन अपने घरों को छोड़ना पड़ा था। 2016 में आई बाढ़ से यहां दो लोगों की मौत हो गई थी।

रिपोर्ट की माने तो पेरिस में सीन नदी का जलस्तर इस सप्ताह अंत तक बढ़ता रहेगा। यह जून 2016 में आई बाढ़ की तरह अधिकतम स्तर तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: ब्राजील: नाइट क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी, 14 लोगों की मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.