पायलटों को अमेरिका पर हमले का प्रशिक्षण दे रहा चीन : पेंटागन
पेंटागन की इस रिपोर्ट में हाल के वर्षो में चीनी सेना की गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया गया है।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 06:17 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 06:17 PM (IST)
वाशिंगटन, आइएएनएस। अमेरिका का कहना है कि चीन तेजी से लंबी दूरी के बमवर्षक बेड़े का निर्माण कर रहा है और इसके पायलटों को संभवत: उस पर हमला करने का प्रशिक्षण दे रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सेना तीन वर्षो से अधिक समय से बम संचालन क्षेत्र का विस्तार कर रही है और महत्वपूर्ण समुद्री इलाकों का अनुभव हासिल कर रही है। और संभवत: अपने पायलटों को अमेरिका और सहयोगी देशों पर हमले का प्रशिक्षण भी दे रही है।
पेंटागन की इस रिपोर्ट में हाल के वर्षो में चीनी सेना की गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया गया है। इसमें कहा गया है कि चीन लंबी दूरी के बमवर्षक विमानों को नाभिकीय क्षमता से लैस कर रहा है। इसके अलावा वह ताइवान पर प्रभुत्व दिखाने के लिए आधुनिक सैन्य क्षमता हासिल कर रहा है। चीन से बाहर जिबूती में यह पहला बेस बना चुका है और पाकिस्तान जैसे मित्र देशों के साथ सामरिक सहयोग भी बढ़ा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें