Move to Jagran APP

नेपाल में भारतीय दूतावास में घुसने का प्रयास, 21 नेपाली प्रदर्शनकारी हिरासत में Gorakhpur News

नेपाल में भारत विरोधी प्रदर्शन जारी है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रदर्शन कर रहे लोगों को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 12:25 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 02:39 PM (IST)
नेपाल में भारतीय दूतावास में घुसने का प्रयास, 21 नेपाली प्रदर्शनकारी हिरासत में Gorakhpur News
नेपाल में भारतीय दूतावास में घुसने का प्रयास, 21 नेपाली प्रदर्शनकारी हिरासत में Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। सीमा विवाद को लेकर नेपाल में भारत विरोधी प्रदर्शन जारी है। सोमवार की शाम नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रदर्शन कर रहे लोगों को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय दूतावास से लेकर नेपाल संसद तक मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने भारतीय दूतावास में घुसने का भी प्रयास किया।

loksabha election banner

मानचित्र को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

प्रदर्शनकारी नेपालियों का आरोप है कि कालापानी, लिपुलेख व लिम्पियाधुरा को भारत के नए मानचित्र में गलत ढंग से प्रदर्शित किया गया है। काठमांडू महानगर पुलिस के प्रमुख उपनिरीक्षक उत्तम राज सुवेदी ने बताया कि 21 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। ये भारतीय दूतावास में घुसने का प्रयास कर रहे थे।

यह है मामला

भारत, नेपाल और चीन से सटे कालापानी क्षेत्र के कुछ हिस्‍सों को भारतीय नक्‍शे में शामिल करने पर नेपाल आपत्ति कर रहा है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नए केंद्रशासित प्रदेश के रूप में गठन के बाद भारत सरकार ने देश का जो नया नक्शा जारी किया है नेपाल को उस पर आपत्ति है। नए नक्शे में पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम कश्मीर को नवगठित केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का हिस्सा दिखाया गया है, तो गिलगित-बाल्टिस्तान को लद्दाख का हिस्सा दर्शाया गया है। उत्तराखंड के धारचूला इलाके से छूने वाली नेपाली सीमा से कालापानी इलाका सटा हुआ है। चीन के नजदीक होने के कारण यह त्रिकोणीय इलाका बहुत संवेदनशील है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.