US में भी छाई पद्मावत, 140 महिलाओं ने किया 'घूमर' पर डांस
'पद्मावत' रिलीज के मौके पर कैलिफोर्ऩिया में 140 महिलाएं सज धज कर पहुंची। सभी महिलाएं 'पद्मावत' रिलीज के मौके पर यहां जश्न मनाने पहुंची थी।
By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 31 Jan 2018 08:02 PM (IST)Updated: Thu, 01 Feb 2018 12:50 PM (IST)
style="text-align: justify;">न्यूयॉर्क, जेएनएनएन। मोस्ट एवेटेड फिल्म 'पदमावत' बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई है। देशभर में फिल्म की धुआंधार कमाई जारी है। सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी फिल्म को लेकर खासी दिवानगी देखी जा रही है। 'पद्मावत' रिलीज के मौके पर कैलिफोर्ऩिया में 140 महिलाएं सज धज कर पहुंची। सभी महिलाएं 'पद्मावत' रिलीज के मौके पर यहां जश्न मनाने पहुंची थी।
शीतल गोखले और कविता अग्रवाल ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। महिलाओं ने यहां मशहूर घूमर गाने पर जमकर डांस भी किया। कार्यक्रम में अश्लिवी तम्हाने को बेस्ट ड्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें