Move to Jagran APP

राजस्थान देगा मुंबई को रॉयल चैलेंज

हरभजन सिंह की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस का सामना राहुल द्रविड़ की राजस्थान रॉयल्स से होगा। मुंबई इंडियंस अब तक अपने तीन में से दो मैच जीतने में सफल रही है।

By Edited By: Published: Wed, 11 Apr 2012 01:57 PM (IST)Updated: Wed, 11 Apr 2012 01:57 PM (IST)
राजस्थान देगा मुंबई को रॉयल चैलेंज

मुंबई। हरभजन सिंह की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस का सामना राहुल द्रविड़ की राजस्थान रॉयल्स से होगा। मुंबई इंडियंस अब तक अपने तीन में से दो मैच जीतने में सफल रही है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने अब तक खेले गए दोनों मैच जीते हैं। मुंबई के पूर्व कप्तान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का इस मैच में भी खेल पाना संदिग्ध है। उन्हें पहले मैच में बल्लेबाजी के दौरान अंगुली में चोट लगी थी, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे थे। तब से वह नहीं खेल पाए हैं। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी लग रहा है। मुंबई को यदि उससे पार पाना है तो अपने ओवरऑल खेल को और कसना होगा। बाजुओं में कितना जोर मुंबई इंडियंस: बल्लेबाजों को चलना होगा:

loksabha election banner

पिछले तीन मुकाबले देखें तो मुंबई इंडियंस के लिए उसकी बल्लेबाजी कमजोर कड़ी साबित हुई है। उसे इस कमजोरी को दूर करना होगा, तभी वह चुनौतियों से निपट सकेगी। सचिन तेंदुलकर की कमी निश्चित तौर पर उसे खल रही है। पिछले दो मैचों में मुंबई छोटे लक्ष्य का भी सामना नहीं कर सकी है। डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ उसने नजदीकी जीत दर्ज की। यदि उस मैच में रोहित शर्मा ने अंत अंत में जुझारू पारी न खेली होती तो जीत पाना बेहद मुश्किल था। गेंदबाजी है दमदार मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लसित मलिंगा और मुनाफ पटेल के अलावा प्रज्ञान ओझा ने विरोधी टीमों के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। राजस्थान रॉयल्स घर के बाहर पहला मैच: आइपीएल-5 में रॉयल्स का यह अपने घरेलू मैदान के इतर पहला मैच है। पहले दोनों मैच उसने अपने मैदान (जयपुर) पर जीते हैं। मुंबई की तेज विकेट पर उसके खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं, देखना दिलचस्प होगा।

बल्लेबाजी है मजबूत

रॉयल्स की बल्लेबाजी मुंबई की अपेक्षाकृत मजबूत दिख रही है। उसके पास अशोक मनेरिया, श्रीवत्स गोस्वामी और ऑस्ट्रेलियाईब्रैड हॉज के रूप में मध्यक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। त्रिनिदाद के ऑलराउंडर कीरेन पोलार्ड और केवोन कूपर ने भी अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे भी हैं, जो दो रन से शतक से चूके। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 66 गेंद में 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 98 रन बनाए थे। कप्तान द्रविड़ अपनी पारी के इंतजार में हैं। श्रीलंकाई युवा बल्लेबाज दिनेश चांदीमल भी टीम से जुड़ गए हैं।

गेंदबाजी उतनी धारदार नहीं :

बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज अंकित चव्हाण, ऑफ स्पिनर जोहान बोथा, कूपर, अमित सिंह और सिद्धार्थ त्रिवेदी रॉयल्स के आक्रमण का जिम्मा संभालते हैं। इन सभी को पिछले दो मैचों में विकेट मिले हैं। मैच मुंबई में रात आठ से

-मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स अब तक

खेले/जीते उच्च/निम्न बेस्ट पारी बेस्ट गेंदबाजी

मुंबई 03/02 142/101 रोहित 73* मुनाफ 20/4

राजस्थान 02/02 191/164 रहाणे 98 कूपर 26/4

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.