प्रभु यीशु का संदेश जनजन तक पहुंचाए
जनकल्याण के लिए प्रभु यीशु ने प्रेम और एकता का जो संदेश दिया है, उसे जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। यह काम अगर हर व्यक्ति ईमानदारी से करने लगे तो समाज की अधिकतर समस्याओं का स्वत: ही खात्मा हो जाएगा।
इलाहाबाद। जनकल्याण के लिए प्रभु यीशु ने प्रेम और एकता का जो संदेश दिया है, उसे जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। यह काम अगर हर व्यक्ति ईमानदारी से करने लगे तो समाज की अधिकतर समस्याओं का स्वत: ही खात्मा हो जाएगा। सेंट पीटर्स चर्च म्योराबाद में चल रहे आत्मिक जागृति सम्मेलन के अंतिम दिन पादरी रैह हैरिस वाल्टर ने सोमवार को यह विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने इंसान को सच्चाई का मार्ग दिखाया है, यह ऐसा मार्ग है जिस पर चलकर हम अपना और पूरे समाज का भला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यीशु ने अनेक कष्टों को सहकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष किया, वह चाहते तो बिना कुछ किए ही सबको दंड दे सकते थे। परंतु उन्होंने ऐसा किया नहीं। हर इंसान को अपनी शक्ति का कभी दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चाई के मार्ग पर चलने वाले इंसान को कभी शर्मिदा नहीं होना पड़ता। बिना किसी भेदभाव के जनसेवा करने वाला व्यक्ति हमेशा याद किया जाता है। इसके पहले चर्च के पादरी जेजे न्यूटन के नेतृत्व में प्रार्थना हुई। इस दौरान डॉ. ई. डेविड, डॉ. मोसेस, विनीता इसूबियस, जी. डेविड मौजूद रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर