देश में साढ़े पांच महीने बाद सोमवार यानी आज से मेट्रो सर्विस शुरू हो गई है। दिल्ली, नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद के लोग अब फिर से मेट्रो की सवारी कर पाएंगे। कोलकाता में 8 सितंबर से सर्विस शुरू होगी। कोरोना की वजह से 25 मार्च को पूरे देश में मेट्रो सर्विस बंद कर दी गई थी। दिल्ली में 169 दिनों बाद मेट्रो सर्विस शुरू हुई है। पहले फेज में यलो लाइन रूट पर शुरूआत की गई है। यलो लाइन समयपुर बादली को हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। मेट्रो के सफर में यात्रियों को मास्क पहनने जैसी कई शर्तें माननी होंगी।
आज से शुरू हुई मेट्रो सेवा, दिल्ली, लखनऊ सहित कई राज्यों में सफर पर निकले लोग

दिल्ली सहित 9 शहरों में मेट्रो सर्विस आज से शुरू

हैदराबाद मेट्रो सेवा शुरू
हैदराबाद मेट्रो की सेवाएं फिर से आज दिशानिर्देशों के बाद फिर से शुरू हो गई है। पहले चरण में आज एलबी नगर से मियापुर तक रेड लाइन पर सेवाएं शुरू हो गई हैं।

नोएडा मेट्रो की सेवाएं आज फिर शुरू
नोएडा मेट्रो की सेवाएं आज फिर से शुरू हो गई है। इसके तहत आज से एक्वा लाइन अनलॉक 4 के दिशानिर्देश के साथ शुरू हो गई है।

कोच्चि शहर में मेट्रो की सेवाएं शुरू
केरल के कोच्चि शहर में मेट्रो की सेवाएं कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ फिर से शुरू हो गई है। पहले चरण में मेट्रो ट्रेनें सुबह 7 से 8 बजे तक 20 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।

चेन्नई में मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। इस दौरान एक यात्री मेट्रो में अखबार पढ़ते हुए नजर आया।
a