इटली के मिलान में 11 दिसंबर को विराट कोहली से शादी करने के बाद अनुष्का शर्मा ने जब अपनी हनीमून की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की तब से लोग इस बारे में कयास लगा रहे थे कि दोनों आखिर कहां घूमने गए हैं। अब फिनलैंड के मीडिया ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे दोनों फिनलैंड की बर्फीली वादियों में हनीमून मना रहे हैं। यहां पर वे सांता क्लॉज के गांव रोवानीमी में ठहरे हैं जो अपनी खूबसूरती और उत्तरी आसमानी रौशनी के लिए प्रसिद्ध है। उनका हनीमून प्राइवेट व लक्जरी टूर कंपनी लक्जरी एक्शन ने प्लान किया है।
फिनलैंड में हनीमून मना रहे विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें

फिनलैंड में हनीमून मना रहे विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें

फिनलैंड में हनीमून मना रहे विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें
जन्नत में विरुष्का अनुष्का शर्मा ने हनीमून की तस्वीर पर कैप्शन लिखा था, हम सचमुच स्वर्ग में हैं। इस तस्वीर में दिख रही जगह फिनलैंड में है। आर्कटिक घेरे में स्थित यह देश वाकई जन्नत से कम नहीं है। दोनों यहां के लैपलैंड प्रांत में हैं। वे यहां ग्लास इग्लू, स्लेज राइड और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं।

फिनलैंड में हनीमून मना रहे विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें
रौशनी का शहर लैपलैंड की राजधानी रोवानीमी में सांता क्लॉज का गांव है। यह गांव (ऑरोरा रियालिस) उत्तरी रौशनी के लिए जाना जाता है। यहां साल में तकरीबन तीन सौ रातों को आसमान में रंगबिरंगी रौशनी का नजारा दिखाई देता है। सांता का गांव होने के चलते यहां पूरे दिसंबर जश्न मनाया जाता है। ऐसे में विराट और अनुष्का के लिए यहां आने का यह सबसे अच्छा समय है।

फिनलैंड में हनीमून मना रहे विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें
ध्रुवीय रौशनी यह रौशनी पृथ्वी के वातावरण में मौजूद गैस के तत्वों और सूर्य से निकलने वाले आवेशित तत्वों के टकराने से पैदा होती है। अलग अलग गैसों के तत्वों के टकराने से रौशनी का रंग बदलता रहता है।

फिनलैंड में हनीमून मना रहे विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें
यह रौशनी उत्तरी व दक्षिणी ध्रुवों पर नजर आती है। उत्तरी ध्रुव पर इसे ऑरोरा बोरियालिस और दक्षिणी ध्रुव पर इसे ऑरोरा ऑस्ट्रालिस कहते हैं।
a