Move to Jagran APP

इस वर्ष के जगमगाते सितारे

इस वर्ष महिलाओं ने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की। यह वर्ष उनकी उपलब्धियों की दास्तान में कई महत्वपूर्ण पड़ाव जोड़ गया... -दीपिका पादुकोण ने आईफा, फिल्मफेयर, स्टार गिल्ड, स्क्रीन अवार्ड आदि में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त किया। एमएचएम पत्रिका द्वारा वह दुनिया की सबसे सेक्सी महिला भी चुनी गईं।

By deepali groverEdited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 02:57 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 03:42 PM (IST)

इस वर्ष महिलाओं ने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की। यह वर्ष उनकी उपलब्धियों की दास्तान में कई महत्वपूर्ण पड़ाव जोड़ गया...

loksabha election banner

-दीपिका पादुकोण ने आईफा, फिल्मफेयर, स्टार गिल्ड, स्क्रीन अवार्ड आदि में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त किया। एमएचएम पत्रिका द्वारा वह दुनिया की सबसे सेक्सी महिला भी चुनी गईं।

-गुलाब गैंग के लिए जूही चावला को दादा साहब फाल्के अकादमी सम्मान दिया गया।

-विद्या बालन को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। विद्या बालन और ऐश्वर्या रॉय गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली शीर्ष भारतीय महिलाओं में शामिल हुईं।

-रामलीला... के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर खिताब सुप्रिया पाठक कपूर को दिया गया।

-पाश्र्वगायिका मोनाली ठाकुर को लुटेरा फिल्म के 'संवार लूं' गीत के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार प्रदान दिया गया।

-तनूजा को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।

-आशा पारेख को जागरण फिल्म फेस्टिवल में लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

-माधुरी दीक्षित ने अपनी मां स्नेहलता दीक्षित के साथ मिलकर गुलाब गैंग के लिए गाना गाया। जमशेदपुर के एक फैन ने तो माधुरी के लिए मंदिर तक बनवा डाला और उनकी मूर्ति भी स्थापित कर दी।

-रितुपर्णा सेनगुप्ता ने मरने के बाद अपने सारे अंगों को दान करने की घोषणा की। शिल्पा शेत्र्ी और शमिता शेट्टी नेत्रदान के संकल्प के कारण चर्चित रहीं।

-राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में गीतांजलि थापा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया।

-टाइम सेलेब्स वेबसाइट्स के एक सर्वे में संजीदा अभिनय के लिए कंगना रनौत को पहले पायदान पर जगह दी गई।

-मैक्सिम इंडिया की सबसे हॉट महिलाओं की सूची में कैटरीना कैफ को पहला स्थान दिया गया।

-सेलीना जेटली को कैलिफोर्निया लेजिस्लेटिव असेंबली ने ह्यूमन और एनिमल राइट्स के लिए उनके कॉन्ट्रिब्यूशन के चलते सम्मान से नवाजा।

-प्रियंका चोपड़ा को यूके के एक साप्ताहिक समाचार पत्र द्वारा एशिया की सबसे सेक्सी महिला के खिताब से नवाजा गया।

-सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में महिला मेकअप आर्टिस्टों की राहें खोल दीं। महिलाओं के मेकअप आर्टिस्ट बनने पर रोक लगाने वाला नियम रद कर दिया। पिछले 51 सालों सेे उन पर यह रोक लगी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.