विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WSPS पैरा शूटिंग विश्व चैंपियनशिप: महिला टीम ने जीता गोल्ड, मोना अग्रवाल को रजत और अवनि लेखरा को कांस्य

Published: Wed, 16 Sep 2026 05:29 PM (IST)

दक्षिण कोरिया में चांगवोन 2026 डब्ल्यूएसपीएस पैरा निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल आर-2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

पैरा निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप

पैरा निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। मिली शाह, मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने दक्षिण कोरिया में चांगवोन 2026 डब्ल्यूएसपीएस पैरा निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल आर-2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

राकेश निदागुंडी, आनंदा कृष्णा और स्वरूप उन्हालकर ने पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल आर-1 स्टैंडिंग एसएच-1 टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। महिला टीम ने कुल 1878.6 अंक लेकर पहला स्थान पाया।

मोना और रजत को मिला मेडल

मोना को व्यक्तिगत वर्ग में रजत और अवनि को कांस्य पदक मिला। आर-1 वर्ग में हाथों या पैरों में विकलांगता वाले पुरुष एथलीट 10 मीटर दूर स्थित टारगेट पर निशाना लगाने के लिए खड़े या बैठे हुए अपनी राइफल का पूरा वजन खुद ही संभालते हैं।

आर-2 में ऐसी महिला प्रतियोगी शामिल होती हैं जिनके पैरों में अक्षमता होती है और जो खड़े होकर या बैठकर शूटिंग करते समय राइफल को खुद ही संभालती हैं।

यह भी पढ़ें- ISSF World Cup 2026: भारतीय शूटरों का विश्व कप में शानदार प्रदर्शन, सोनम-हिमांशु ने दिलाया मेडल

यह भी पढ़ें- ISSF World Cup: ईशा सिंह ने ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को छोड़ा पीछे, शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड पर साधा निशाना