World championship: अंशु मलिक ने सिल्वर मेडल जीत रचा इतिहास, सरिता ने ब्रान्ज पर किया कब्जा
अंशु मलिक गुरुवार को विश्व चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हार गई और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस हार के बाद भी 57 किग्रा में 19 वर्ष की अंशु इतिहास बनाने में सफल रहीं। वह इस चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं।
ओस्लो, पीटीआइ। हरियाणा की अंशु मलिक गुरुवार को विश्व चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हार गई और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस हार के बाद भी 57 किग्रा में 19 वर्ष की अंशु इतिहास बनाने में सफल रहीं। वह इस चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं।
इससे पहले भारत की चार महिला पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप में पदक जीता है लेकिन सभी को कांस्य पदक मिला है। गीता फोगाट ने 2012 में, बबीता फोगाट ने 2012 में, पूजा ढांडा ने 2018 और विनेश फोगाट ने 2019 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। अंशु विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली छठी भारतीय भी हैं। उनसे पहले बिशंबर सिंह (1967), सुशील कुमार (2010), अमित दहिया (2013), बजरंग पूनिया (2018) और दीपक पूनिया (2019) फाइनल में पहुंचे थे। इनमें सुशील ही स्वर्ण पदक जीत पाए थे।
So proud of you Anshu !
That’s the spirit !
1st 🇮🇳 woman wrestler to win a SILVER 🥈 at prestigious World Championship
| @OLyAnshu | pic.twitter.com/aY2jNccXtG— Anurag Thakur (@ianuragthakur) October 7, 2021
वहीं विश्व चैंपियन को हराकर उलटफेर करने वाली सरिता मोर को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने कांस्य पदक मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और स्वीडन की सारा लिंडबोर्ग के खिलाफ 2 के मुकाबले 8 अंकों से जीत हासिल किया।
Sarita Mor beats Sweden's Sara Lindborg 8-2 to win bronze in the women's 59 kg division. The 26 year old wins the second medal for India at the World Championships. pic.twitter.com/ruZ60WZeQK— jonathan selvaraj (@jon_selvaraj) October 7, 2021