Move to Jagran APP

2026 कामनवेल्थ गेम्स से कुश्ती और तीरंदाजी हुआ बाहर, निशानेबाजी को किया गया शामिल

कामनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा निशानेबाजी के जुड़ने से भारत की पदक तालिका में भी इजाफा होगा लेकिन कुश्ती की अनुपस्थिति से टीम को नुकसान होगा। भारत ने बर्मिंघम खेलों में कुश्ती में सबसे अधिक 12 (छह स्वर्ण एक रजत पांच कांस्य) पदक हासिल किए थे।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Thu, 06 Oct 2022 05:54 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 05:54 PM (IST)
2026 कामनवेल्थ गेम्स से कुश्ती और तीरंदाजी हुआ बाहर, निशानेबाजी को किया गया शामिल
भारत के पुरुष पहलवान बजरिंग पूनिया (एपी फोटो)

मेलबर्न, प्रेट्र। आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में 2026 में होने वाले कामनवेल्थ गेम्स की सूची में निशानेबाजी की वापसी होगी, जबकि कुश्ती का हटाया जाना भारत के लिए निराशाजनक होगा। कामनवेल्थ गेम्स महासंघ (सीजीएफ) और कामनवेल्थ गेम्स आस्ट्रेलिया ने विक्टोरिया 2026 के लिए पूर्ण खेल कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें 20 खेल और 26 स्पर्धाएं शामिल हैं। इसमें से नौ पूरी तरह से पैरा खेलों के लिए हैं। इन खेलों में निशानेबाजी की वापसी भारत के लिए स्वागत योग्य कदम है, जबकि कुश्ती का हटना निराशाजनक है।

loksabha election banner

निशानेबाजी को बर्मिंघम में हुए पिछले खेलों की सूची से हटा दिया गया था। निशानेबाजी कामनवेल्थ गेम्स में अब तक 135 पदक (63 स्वर्ण, 44 रजत और 28 कांस्य) के साथ भारत का सबसे मजबूत खेल रहा है। कुश्ती इस सूची में 114 (49 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य) पदक के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत ने 2018 गोल्ड कोस्ट सत्र में निशानेबाजी में 16 पदक (सात स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य) जीते थे, जो देश के कुल 66 पदकों का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा था। कामनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा निशानेबाजी के जुड़ने से भारत की पदक तालिका में भी इजाफा होगा, लेकिन कुश्ती की अनुपस्थिति से टीम को नुकसान होगा। भारत ने बर्मिंघम खेलों में कुश्ती में सबसे अधिक 12 (छह स्वर्ण, एक रजत, पांच कांस्य) पदक हासिल किए थे। यह खेल 2010 के बाद से लगातार चार खेलों में शामिल रहा।

तीरंदाजी केवल दो बार कामनवेल्थ गेम्स का हिस्सा रहा है। यह 1982 और 2010 में इन खेलों का हिस्सा बना और भारत इन खेलों की सर्वकालिक पदक तालिका में तीरंदाजी में दूसरे स्थान पर है। इन खेलों की सूची से निशानेबाजी का हटना हालांकि अप्रत्याशित रहा। कुश्ती आस्ट्रेलिया में ज्यादा लोकप्रिय खेल नहीं है और मेजबान देश आमतौर पर ऐसे खेलों को चुनता है जहां घरेलू एथलीटों से अच्छा प्रदर्शन करने की आशा रहती है। निशानेबाजी आस्ट्रेलिया में लोकप्रिय खेल है। आस्ट्रेलिया ने 2018 कामनवेल्थ गेम्स में भारत के बाद सबसे अधिक नौ पदक (तीन स्वर्ण, पांच रजत, एक कांस्य) जीता था। विक्टोरिया कामनवेल्थ गेम्स में हालांकि निशानेबाजी की बोर स्पर्धाएं नहीं होंगी। इसमें पिस्टल, राइफल और शाटगन से जुड़ी स्पर्धाएं होंगी। इस फैसले से हालांकि भारतीय निशानेबाजों की पदक संभावनाओं पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि वे पारंपरिक रूप से बोर स्पर्धाओं में मजबूत नहीं हैं।

भारतीय ओलिंपिक संघ (आइओए) ने इस साल अप्रैल में सीजीएफ को 2026 कामनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजी, कुश्ती और तीरंदाजी को शामिल करने के लिए पत्र लिखा था। उन्होंने इस खेलों की प्रारंभिक सूची से इन तीनों को हटाने के फैसले को चौंकाने वाला बताया गया था। गोल्फ, तीन गुणा तीन बास्केटबाल, तीन गुणा तीन व्हीलचेयर बास्केटबाल, कोस्टल रोइंग, निशानेबाजी, पैरा निशानेबाजी, बीएमएक्स रेसिंग, माउंटेन बाइक क्रास कंट्री, ट्रैक साइ¨क्लग और पैरा साइकि¨लग ट्रैक को सूची में जोड़ा गया है। कोस्टल रोइंग, गोल्फ और बीएमएक्स पहली बार कामनवेल्थ गेम्स का हिस्सा बनेंगे। आगामी कामनवेल्थ गेम्स का आयोजन 17 से 29 मार्च 2026 तक आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में मेलबर्न, जिलांग, बेंडिगो, बल्लारेट और गिप्सलैंड सहित कई शहरों और क्षेत्रीय केंद्रों में किया जाएगा। इसका उद्घाटन समारोह प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट मैदान में होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.