नौकरी पाने के लिए दीपक पूनिया ने शुरू की थी कुश्ती, केतली पहलवान के नाम से हैं मशहूर
विश्व चैंपियनशिप 2019 में रजत जीतने वाले भारत के स्टार पहलवान दीपक पूनिया काफी गरीब परिवार से हैं। उन्होंने नौकरी पाने के लिए ही इन्होंने कुश्ती शुरू की ताकि परिवार का देखभाल कर सकें। वह केतली पहलवान के नाम से मशहूर हैं।
भारत के स्टार पहलवान दीपक पूनिया का जन्म 19 मई 1999 को हरियाणा के झज्जर जिले के छारा गांव में हुआ था। विश्व चैंपियनशिप 2019 में रजत जीतने वाला यह पहलवान काफी गरीब परिवार से हैं। नौकरी पाने के लिए ही इन्होंने कुश्ती शुरू की, ताकि परिवार का देखभाल कर सकें। साल 2016 में उन्हें भारतीय सेना में सिपाही के पद पर नौकरी मिली।इस साल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में दस्तक दी थी। वह केतली पहलवान के नाम से मशहूर हैं। उन्हें दूध काफी पसंद है। एक बार गांव के सरपंच ने दीपक को केतली में दूध पीने को दिया। उन्होंने एक बार में ही इसे खत्म कर दिया। इस तरह एक-एक करके उन्होंने चार केतली खत्म कर दी। इसके बाद से ही उन्हें 'केतली पहलवान' नाम से जाना जाने लगा।
दीपक पूनिया की उपलब्धियां
एशियन चैंपियनशिप 2020 में कांस्य जीते।
विश्व चैंपियनशिप 2019 में रजत जीते।
जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2019 में स्वर्ण जीते।
एशियन चैंपियनशिप 2019 में कांस्य जीते।
जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2018 में रजत जीते।
विश्व कैडेट चैंपियनशिप 2016 में स्वर्ण जीते।