UFC में सबसे कम उम्र में चैंपियन बनने का रिकॉर्ड किसके नाम? अमेरिकी फाइटर ने 2011 में रचा था इतिहास
यूएफसी के महान फाइटर्स में से एक जोन जोन्स ने सिर्फ 23 साल की उम्र में यूएफसी टाइटल जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया था।

शोगुन रुआ बनाम जॉन जोन्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूएफसी (UFC) में जो भी फाइटर कदम रखता है, उसका चैंपियन बनने का सपना जरुर होता है। ना जाने कितने फाइटर्स को कई साल लग जाते हैं, उस मुकाम तक पहुंचने के लिए। मगर जॉन 'बोन्स' जोन्स ने यह कारनामा सिर्फ 23 साल और 245 दिन की उम्र में कर दिया था।
जोन्स ने हाई स्कूल के दौरान ही रेसलिंग में अपनी पहचान बना ली थी। सिर्फ 21 साल की उम्र में उन्होंने प्रोफेशनल फाइटिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। यूएफसी के शुरुआती दिनों में जोन्स को भविष्य का सितारा माना जा रहा था।
जोन्स ने शुरुआत के सात में से छह फाइट जीते थे। उन्हें एक मुकाबले में लगातार एल्बो से वार करने की वजह से डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था। इसके बाद उनको रिप्लेसमेंट के तौर पर टाइटल के लिए लड़ने का मौका मिला।
रिप्लेमेंट के तौर पर मिला मौका
जोन्स का लाइट हेवीवेट टाइटल के लिए मुकाबला शोगुन रुआ से यूएफसी 128 में हुआ था। हालांकि, यह फाइट रुआ और रशाद एवंस के बीच होने वाली थी। मगर एवंस मुकाबले से पहले छह हफ्ते पहले ही चोटिल हो गए।
एवंस के चोटिल होने के बाद जोन्स का रिप्लेसमेंट के तौर पर फाइट करने को मौका मिला। जोन्स को तैयारी के लिए सिर्फ छह हफ्ते ही मिले। मगर जोन्स के लिए यह बहुत था।
रुआ, जिन्हें नॉकआउट स्पेशलिस्ट माना जाता था। 23 साल के जोन्स ने उन्हें एकतरफा मुकाबले में टेक्निकल नॉकआउट से हराकर इतिहास रच दिया। जोन्स रुआ को हराकर सबसे युवा यूएफसी चैंपियन बन गए।
जोन्स को आज यूएफसी का सबसे बेहतरीन फाइटर माना जाता है। जोन्स ने अपने एमएमए करियर में 28 में से 27 मुकाबले जीते। उन्होंने इसके बाद साल 2023 में हेवीवेड डिवीजन में फाइट की।
जोन्स ने इस दौरान फ्रांस के सीरिल गान को एकरतफा मैच में हराकर दो हेवीवेट चैंपियन बनने का दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम किया। जोन्स आखिरी बार साल 2025 में स्टीपे मियोचिच से लड़े थे। उन्होंने मियोचिच को नॉकआउट कर मुकाबला जीता था।
जोन्स ने इसके बाद यूएफसी से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। जोन्स के सबसे युवा चैंपियन बनने के रिकॉर्ड को अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है। जोन्स के इस रिकॉर्ड को 15 साल पूरे हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- बनना चाहता था क्रिकेटर बन गया रग्बी प्लेयर, टीम इंडिया का रहा कप्तान; फिल्मों में भी कमाया नाम
यह भी पढ़ें- 'हमें प्लीज बचा लो', भारत के खिलाफ T20I सीरीज ड्रॉ करने के बाद वेस्टइंडीज के कोच डैरन सैमी ने की भावुक अपील
