विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UFC के 5 सबसे खतरनाक मूव्स, जिसके पड़ते ही बड़े-बड़े दिग्गज फाइटर भी हो जाते हैं चित

Published: Wed, 21 Oct 2026 05:36 PM (IST)

यूएफसी में फाइटर्स अलग-अलग स्किल्स को सीखकर एक से एक खतरनाक मूव्स का इस्तेमाल कर सामने वाले को चित्त करने का प्रयास करते हैं।

लियोन एडवर्ड्स बनाम कमारु उस्मान फाइट का दृश्य

लियोन एडवर्ड्स बनाम कमारु उस्मान फाइट का दृश्य

HighLights

  1. यूएफसी में 12 टू 6 एल्बो को सबसे खतरनाक मूव माना गया

  2. 12 टू 6 एल्बो सालों तक यूएफसी में बैन रहा

  3. यूएफसी में साल 2024 के बाद 12 टू 6 एल्बो लीगल हुआ

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूएफसी में फाइटर्स मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की अलग-अलग स्किल्स का इस्तेमाल कर विरोधी फाइटर्स को चित्त करने का प्रयास करते हैं। एथलीट्स इस दौरान फ्लाइंग नी, रियर नेकेड चोक और हेड किक जैसे स्किल्स का इस्तेमाल करते हैं।

यूएफसी में फाइट कई सारे मूव्स का इस्तेमाल होता है, जिसमें जैब पंच, क्रॉ पंच, हूक पंच, अपरकट पंच,राउंडहाउस किक और फ्रंट किस जैसे ढेर स्किल्स शामिल है।

हालांकि, इसमें से भी फाइटर्स एक स्किल्स पर ज्यादा अच्छे से काम करते हैं, ताकि वो सामने वाले को सिर्फ एक ही मूव से चारो खाने चित्त कर दें। आज हम ऐसे ही पांच सबसे खतरनाक मूव्स की बात करेंगे।

UFC के 5 सबसे खतरनाक मूव्स

हेड किक-

Head Kick

यूएफसी में हेड किक को सबसे खतरनाक मूव्स में गिना जाता है, क्योंकि फाइटर्स ज्यादातर समय में हाथ का इस्तेमाल करते हुए बॉक्स करते हैं।

ऐसे में कुछ फाइटर्स हेड किक का अचानक इस्तेमाल करते हैं और पूरी जोर से सामने वाले फाइटर के चेहरे पर लात मारकर उन्हें नॉकआउट कर देते हैं।

फ्लाइंग नी-

flying knee

अगर कोई यूएफसी फैन है तो, वो इस मूव के बारे में जरुर जानता होगा, क्योंकि इसी फ्लाइंग नी का इस्तेमाल कर जॉर्ज मासविडाल ने यूएफसी इतिहास का सबसे तेज नॉकआउट किया था।

मासविडाल ने बेन एस्करेन के खिलाफ इस मूव का प्रयोग कर सिर्फ पांच सेकेंड में फाइट खत्म कर इतिहास रच दिया था। आज भी कोई दूसरा फाइटर इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है।

इस मूव में फाइटर घुटने का इस्तेमाल कर हवा में उड़ सामने वाले के चेहरे पर पूरी जोर से हमला करने का प्रयास करता है।

स्पिनिंग एल्बो-

spinning elbow

इस मूव में फाइटर अचानक लड़ते-लड़ते पूरी तरह घुमकर कोहनी से सामने वाले फाइटर के चेहरे पर मारने का प्रयास करता है।

इस मूव का इस्तेमाल लिजेंडरी जॉन जोन्स को कई बार करते हुए देखा गया है। उन्होंने इस मूव से अच्छे-अच्छे फाइटर्स को चित्त किया है।

गिलोटीन चोक-

spinning elbow (1)

इस मूव में फाइटर विरोधी एथलीट को ग्राउंड पर ले जाकर उसके गर्दन को दबोचकर उसके सांस लेने की छमता और ब्लड सप्लाइ को रोकने की कोशिश करता है। ऐसे में सामने वाला फाइटर या तो बेहोश हो जाता है या फिर वो टैप आउट कर हार मान लेता है।

12-6 एल्बो-

spinning elbow (2)

यह यूएफसी के सबसे खतरनाक मूव में गिनी जाती है। एक समय यह मूव इलीगल थी। मगर साल 2024 में नए नियम के तहत इस मूव को लीगल कर दिया गया था।

इस मूव को समझने के लिए आपको घड़ी की कल्पना करनी होगी। आप अपनी कोहनी को सीधे ऊपर 12 बजे की दिशा में उठाते हैं और हथौड़े की तरह सीधे नीचे 6 बजे (जमीन की तरफ) दे मारते हैं।

इस मूव से फाइटर्स की हड्डी टूटने या चेहरा फटने का डर था। इस वजह से इसे बैन किया गया था। हालांकि, अब ये पूरी तरह लीगल है और फाइटर्स इसका इस्तेमाल भी करते हैं।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में इतिहास रच सकते हैं ईशान किशन, खतरे में दिग्गजों के रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- ICC ने मेगा इवेंट के लिए शेड्यूल का किया एलान, पहली बार नेपाल को मिली किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी