विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UFC 333 Result: Alexander Volkanovski ने तोड़ा Evloev का अजेय रथ, Petr Yan ने रोमांचक फाइट में Merab को हराया

Published: Sun, 25 Oct 2026 06:35 PM (IST)

एलेक्जेंडर वोल्कोनोस्की ने मोवसार एवलोव को हराकर अपना फेदरवेट टाइटल डिफेंड किया, वहीं पीटर यान ने मेराब द्वालिशविली को हराकर अपना खिताब बचाया।

यूएफसी 333 फाइट कार्ड के रिजल्ट

यूएफसी 333 फाइट कार्ड के रिजल्ट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आबु धाबी में हुए यूएफसी (UFC) 333 में कई जबरदस्त फाइट देखने को मिले। एलेक्जेंडर 'द ग्रेट' वोल्कोनोस्की ने मोवसार एवलोव (Alexander Volkanovski vs Movsar Evloev) को हराकर उनका अजेय रथ रोक दिया। वहीं पीटर यान ने मेराब द्वालिशविली (Petr Yan vs Merab Dvalishvili) को हराकर अपना बैंटमवेट टाइटल डिफेंड किया।

इसके अलावा मेन कार्ड में लानियर कवानाह, आरोन पिको और डोमिनिक रेयेस ने नॉकआउट कर अपने-अपने मुकाबले जीते। वहीं हेवीवेट मुकाबले में एलेक्जेंडर वोल्कोव ने रिजवान कुनीव के खिलाफ यूनैनिमस डिसीजन से फाइट अपने नाम किया।

वोल्कोनोस्की और यान ने बचाया अपना खिताब

38 साल के वोल्कोनोस्की का नाम फेदरवेट डिवीजन के दिग्गजों में शामिल है। एक बार फिर उन्होंने दिखाया कि क्यों उनकी महान फाइटर्स में गिनती है।

उन्होंने अपने प्रोफेशन करियर में कभी नहीं हारने वाले मोवसार एवलोव को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर मुकाबला जीत लिया। एवलोव की ये 21 प्रोफेशनल फाइट में पहली हार है।

वहीं को-मेन इवेंट में यान और मेराब के बीच बेहद ही रोमांचक फाइट देखने को मिली। दोनों की फाइट आखिरी राउंड तक गई, जिसे यान ने (48-47, 48-47, 48-47) यूनैनिमस डिसीजन से अपने नाम किया।

बाउट (वजन वर्ग)

मुकाबला

परिणाम / तरीका

राउंड और समय

फेदरवेट टाइटल (मेन इवेंट)

Alexander Volkanovski (c) बनाम Movsar Evloev

वोल्कोनोस्की जीते (TKO - पंचेस)

राउंड-2 (4:54)

बैंटमवेट टाइटल (को-मेन इवेंट)

Petr Yan (c) बनाम Merab Dvalishvili

पीटर यान जीते (यूनैनिमस डिसीजन): 48-47, 48-47, 48-47)

राउंड 5 (5:00)

फ्लाईवेट

Lone'er Kavanagh बनाम Ramazan Temirov

कवानाह जीते (TKO - स्ट्राइक्स)

राउंड 1 (4:28)

हेवीवेट

Alexander Volkov बनाम Rizvan Kuniev

वोल्कोव जीते (यूनैनिमस डिसीजन): 29-28, 30-27, 30-27)

राउंड 3 (5:00)

फेदरवेट

Aaron Pico बनाम Losene Keita

पिको जीते (TKO - पंचेस)

राउंड 1 (1:14)

 यह भी पढ़ें- 8 साल तक रहा टीम इंडिया की शान, फिक्सिंग स्कैंडल से हुआ करियर बर्बाद; फिर फिल्मों में भी किया काम पर रहा नाकाम

यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: हरी जर्सी छोड़ अचानक 'गुलाबी' रंग में मैदान पर उतरी पाकिस्तानी टीम, इस खास वजह से लिया बड़ा फैसला