विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PAK vs ENG: हरी जर्सी छोड़ अचानक 'गुलाबी' रंग में मैदान पर उतरी पाकिस्तानी टीम, इस खास वजह से लिया बड़ा फैसला

Published: Sun, 25 Oct 2026 04:09 PM (IST)

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ गुलाबी जर्सी पहनकर मैदान में उतरी, जिसका उद्देश्य स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना ...और पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तानी टीम पिंक जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी। उन्होंने अपनी पारंपरिक हरी रंग की जर्सी को छोड़कर गुलाबी रंग की जर्सी पहनने का फैसला किया। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों से जल्दी जांच कराने का संदेश दिया।

ये पहल अक्टूबर में हो रही है, जहां पर दुनिया भर में इस महीने को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के तौर पर मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तानी टीम भी इसी पहल में शामिल हो गई है। बता दें कि पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे ट्राई सीरीज खेली जा रही है। इसका चौथा मुकाबला रविवार, 25 अक्टूबर को खेला जा रहा है। पाकिस्तान अब तक अजेय है, जबकि इंग्लिश टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है।

इंग्लैंड के खिलाड़ी और कमेंटेटर भी पहल में शामिल

पाकिस्तानी टीम के अलावा इंग्लैंड क्रिकेट टीम भी इस पहल में शामिल हो गई है। इंग्लिश खिलाड़ी मैच के दौरान गुलाबी रंग की रिबन पहनकर मैदान पर उतरे। इसके अलावा ट्राई सीरीज में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर भी गुलाबी रंग की रिबन पहनकर कमेंट्री करते हुए दिखे। दूसरी तरफ स्टंप को भी पिंक कलर का ही बनाया गया है। एडवरटाइजिंग बोर्ड पर भी ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े अवेयरनेस मैसेज दिखाए गए।

पाकिस्तान की नजरें फाइनल पर

इस पहल के अलावा अगर ट्राई सीरीज की बात करें, तो पाकिस्तानी टीम फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाक टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। ऐसे में अगर अब इंग्लैंड को इस मैच में हराती है, तो वे फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर लेंगे।

दूसरी तरफ इंग्लैंड के लिए भी ये मुकाबला काफी अहम है। इंग्लिश टीम को पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 87 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद श्रीलंका ने उनके खिलाफ 430 रनों का विशाल स्कोर चेज किया। ऐसे में अगर हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम टूर्नामेंट के फाइनल के रेस में बने रहनी चाहती है, तो उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

यह भी पढ़ें- 'यह उसके बस का नहीं', वैभव सूर्यवंशी के फेल होने पर रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप-2028 की मेजबानी को लेकर रखी शर्त, टीम इंडिया है वजह