Move to Jagran APP

Pro Kabaddi League 2019: पुनेरी पलटन को मिली हार, यू मुंबा ने जीता मुकाबला

Pro Kabaddi league 2019 यू मुंबा ने पुनेरी को 33-23 से हराया और ये इस लीग में उसकी दूसरी जीत रही।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 09:23 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 09:23 PM (IST)
Pro Kabaddi League 2019: पुनेरी पलटन को मिली हार, यू मुंबा ने जीता मुकाबला
Pro Kabaddi League 2019: पुनेरी पलटन को मिली हार, यू मुंबा ने जीता मुकाबला

 नई दिल्ली, जेएनएन। Pro Kabaddi league 2019: यू मुंबा ने मुंबई लेग के पहले दिन प्रो कबड्डी लीग के 12वे मैच में पुनेरी पलटन को हरा दिया। यू मुंबा ने पुनेरी को 33-23 से हराया और ये इस लीग में उसकी दूसरी जीत रही। इस जीत के साथ यू मुंबा की टीम अंकतालिका में तीसरे नंबर पर आ गई है। पुनेरी पलटन की ये दूसरी हार थी। मुंबई की जीत में टीम के डिफेंस का बड़ा योगदान रहा। वहीं पुनेरी पलटन की तरफ से नितिन तोमर नहीं खेले और टीम को इनकी कमी खली। 

loksabha election banner

इस रोमांचक मैच में मुंबई टीम ने पहले हाफ में पुनेरी पर 11-9 से बढ़त बनाई। इस मैच में पहले 20 मिनट तक डिफेंडरों ने अपना कमाल दिखाया और अभिषेक सिंह को छोड़कर हर एक रेडर ने संघर्ष करते नजर आए। मुंबई के कप्तान फजल और सुरेंदर सिंह अच्छी फॉर्म में दिखे। पुणे का एक भी मुख्य रेडर रेडिंग में अंक नहीं ला पाए। 

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही मुंबई की टीम ने पुणे को ऑलआउट करके अपनी बढ़त में इजाफा किया। मुंबई की टीम ने इसके बाद पुणे के ऊपर और दबाव बनाया और इस बीच उनके रेडर्स ने भी जिम्मेदारी उठाई और अंक हासिल किए। इसी कारण वो पुणे को दोबारा ऑलआउट करने के करीब भी आए। पुणे ने खुद को एक-दो बचाया और सुपर टैकल के लिए जरिए पॉइंट भी हासिल किए, लेकिन 32वें मिनट में पुणे की टीम मैच में दूसरी बार ऑलआउट हो गई। पुणे ने वापसी की कोशिश जरूर की लेकिन रेडर्स के खराब प्रदर्शन के कारण वो जीत नहीं पाए। पुणे को इस मैच में कोई भी अंक नहीं मिल सका। 

यू मुंबा का अगला मैच कल बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ होगा, तो पुनेरी पलटन का अगला मैच 29 जुलाई को बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ होना है। यह दोनों मुकाबले मुंबई में ही खेले जाएंगे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.