Move to Jagran APP

Tokyo Olympics 2020: गोल्फ में भारत को मिल सकता है पहली बार पदक, अदिति अशोक से है बड़ी उम्मीद

टोक्यो में शनिवार को खराब मौसम की आशंका है ऐसे में चौथे दिन के खेल को जल्दी शुरू किया जाएगा। अगर चौथे दौर (72 होल) का खेल पूरा नहीं हुआ तो तीसरे दौर (54 होल) के नतीजे पर विजेता का चयन होगा।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 07 Aug 2021 04:36 AM (IST)Updated: Sat, 07 Aug 2021 04:36 AM (IST)
Tokyo Olympics 2020: गोल्फ में भारत को मिल सकता है पहली बार पदक, अदिति अशोक से है बड़ी उम्मीद
भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक (एपी फोटो)

टोक्यो, प्रेट्र। भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलिंपिक में गोल्फ में भारत के पहले पदक की दावेदार बनी हुई हैं जिन्होंने तीसरे दौर में तीन अंडर 67 स्कोर करके दूसरा स्थान बनाए रखा है। 

loksabha election banner

टोक्यो में शनिवार को खराब मौसम की आशंका है ऐसे में चौथे दिन के खेल को जल्दी शुरू किया जाएगा। अगर चौथे दौर (72 होल) का खेल पूरा नहीं हुआ तो तीसरे दौर (54 होल) के नतीजे पर विजेता का चयन होगा। ऐसे में अदिति रजत पदक अपने नाम कर लेंगी। वहीं, अगर फाइनल राउंड पूरा होता है तो वह स्वर्ण जीतने जीतने की प्रबल दावेदार होंगी। अदिति अगर जीतती हैं तो वह गोल्फ में पदक जीतने वाली भारती की पहली खिलाड़ी (महिला/पुरुष) होंगी। अदिति ने 2016 रियो ओलिंपिक में भी हिस्सा लिया था, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वह 41वें स्थान पर थी।

अदिति तीन दौर के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ अकेली दूसरे स्थान पर है। अमेरिका की नैली कोरडा उनसे तीन स्ट्रोक्स आगे है जिन्होंने इस दौर में दो अंडर 69 स्कोर किया। न्यूजीलैंड की लीडिया को, आस्ट्रेलिया की हन्ना ग्रीन, डेनमार्क की क्रिस्टीन पेडरसन और जापान की मोने इनामी 10 अंडर 203 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अदिति ने पांच बर्डी लगाए और दो बोगी किए। उन्होंने नौवें और 11वें होल पर बोगी करने के बाद 15वें और 17वें होल पर बर्डी लगाए। इससे पहले उन्होंने चौथे, छठे और सातवें होल पर भी बर्डी लगाए थे। भारत की दीक्षा डागर एक ओवर 72 के स्कोर के साथ निचले हाफ में है।

अदिति बोलीं, कोरोना की चपेट में आने से मेरी ताकत कम हुई : अदिति ने कहा, 'मैं वीजा संबंधी काम के लिए भारत आई थी और कोरोना की चपेट में आ गई थीं। मुझे लगता है कि कोरोना के कारण मेरी ताकत कम हुई है। लंबी दूरी के होल में मेरा शाट काफी पीछे रह जा रहा है। पहले भी होल से दूर रहता था, लेकिन इतना दूर कभी नहीं था। जो होल अधिक दूर है वहां खेल में निरंतरता बरकरार नहीं रख पा रही हूं। पहले दौर की तुलना में इस (तीसरे) दौर में मेरी पुटिंग (करीब से गेंद को होल में डालना) अच्छी नहीं थी।' अदिति मई-जून में जब भारत आई थीं तब उन्हें कोरोना हो गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.