एशियाई खेलों के बीच भारत की बड़ी तैयारी: खेल मंत्री ने एक्वाटिक प्रमुख से की मुलाकात, जलीय खेलों पर हुआ मंथन
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को विश्व एक्वाटिक्स के अध्यक्ष हुसैन अल-मुसल्लम से मुलाकात की।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया
पीटीआई, नागोया। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को विश्व एक्वाटिक्स के अध्यक्ष हुसैन अल-मुसल्लम से मुलाकात करके भारत में तैराकी, गोताखोरी आदि खेलों के विकास पर चर्चा की। यह बैठक यहां एशियाई खेलों के दौरान आयोजित की गई थी। हुसैन अल-मुसल्लम एशियाई ओलिंपिक परिषद के महानिदेशक भी हैं।
खेल मंत्रालय चाहता है कि भारत खेलों में महाशक्ति बने और यह जलीय खेलों के बिना संभव नहीं है, जिसमें ओलिंपिक में कई पदक दांव पर लगे होते हैं। पेरिस ओलिंपिक में एक्वेटिक्स स्पर्धा में कुल 49 पदक दिए गए थे।
मांडविया ने एक्स पर पोस्ट किया कि जापान के नागोया में एशियाई खेलों के दौरान मैंने एशियाई ओलिंपिक परिषद (ओसीए) के महानिदेशक और वर्ल्ड एक्वाटिक्स के अध्यक्ष कैप्टन हुसैन अल-मुसल्लम के साथ बैठक की।
Held a meeting with Capt. Husain Al-Musallam, Director General of the Olympic Council of Asia (OCA) and President of World Aquatics, on the sidelines of the 20th Asian Games Aichi-Nagoya 2026 in Nagoya, Japan.
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 19, 2026
We discussed strengthening cooperation between India’s National… pic.twitter.com/hSfwC2rroC
उन्होंने कहा कि हमने भारत के राष्ट्रीय खेल संघों और उनके संबंधित एशियाई संघों के बीच सहयोग को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर भागीदारी और युवा प्रतिभाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत में जलीय खेलों को के विकास पर चर्चा की। भारत ने 2038 में एशियाई खेलों की मेजबानी करने में दिलचस्पी दिखाई है। दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश 2036 में ओलिंपिक खेलों की मेजबानी करने की दौड़ में भी शामिल है।
