गुरुग्राम की शिवानी कटारिया ने तैराकी में जीता गोल्ड मेडल, बना दिया नया रिकॉर्ड
गुरुग्राम की शिवानी कटारिया ने मध्य प्रदेश के भोपाल में चल रही तैराकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। साथ ही साथ नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया है।
By Vikash GaurEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 06:42 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 06:42 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। मध्यप्रदेश के भोपाल में इस समय सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता चल रही है। इस राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिता में देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम की तैराक शिवानी कटारिया ने नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। इसके अलावा शिवानी कटारिया ने एक गोल्ड मेडल भी जीता है।
मंगलवार को 200 मीटर फ्री स्टाइल तैरी स्पर्धा में शिवानी कटारिया ने नए रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता है। शिवानी कटारिया ने अपना ही रिकार्ड तोड़ कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले शिवानी कटारिया ने पिछले साल 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में 2 मिनट 5.86 सेकंड समय का रिकार्ड बनाया था।
वहीं, मंगलवार 3 सितंब को शिवानी कटारिया ने इस 200 मीटर की तैराकी को महज 2 मिनट 5.80 सेकंड में पूरा कर लिया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें