विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BWF Championship: सात्विक-चिराग को जोड़ी ने किया करिश्मा, वर्ल्ड चैंपियनशिप में दूसरा मेडल पक्का

Published: Sat, 30 Aug 2025 05:30 PM (IST)

पेरिस में खेली जा रही वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने कमाल का ...और पढ़ें

चिराग शेट्टी और सात्विक ने भारत के लिए मेडल किया पक्का
चिराग शेट्टी और सात्विक ने भारत के लिए मेडल किया पक्का

HighLights

  1. सात्विक-चिराग की जोड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में
  2. भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता जोड़ी को दी मात
  3. पीवी सिंधू हारकर हुईं बाहर

पेरिस, पीटीआई: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने पुरुष डबल्स के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता आरोन चिया और सोह वूई यिक को हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक सुनिश्चित किया।

भारतीय जोड़ी पिछले साल पेरिस ओलंपिक में मलेशिया की इस जोड़ी से हार गई थी, लेकिन शुक्रवार देर रात खेले गए मैच में वह इसका बदला लेने में सफल रही। सात्विक और चिराग की विश्व की तीसरे नंबर की जोड़ी ने 43 मिनट में 21-12, 21-19 से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

दूसरे पदक पक्का

सात्विक और चिराग ने 2022 में इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था और इस तरह से उनका विश्व चैंपियनशिप में यह दूसरा पदक होगा। इससे 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा के कांस्य पदक जीतने के बाद से भारत का प्रत्येक विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना भी सुनिश्चित हो गया। एशियाई खेलों के चैंपियन का अगला मुकाबला चीन की 11वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी चेन बो यांग और लियू यी से होगा।

पीवी सिंधू बाहर

इससे पहले पीवी सिंधू के क्वार्टर फाइनल में बाहर होने से भारत महिला सिंगल्स में पदक से वंचित रह गया था। जब सात्विक और चिराग कोर्ट पर उतरे तो उन पर उम्मीदों का बोझ साफ दिखाई दे रहा था। चिया और सोह ने पिछले साल पेरिस में सात्विक और चिराग के ओलंपिक पदक जीतने के सपने को तोड़ने के बाद इस साल सिंगापुर और चीन में भी भारतीय जोड़ी को हराया था। हालांकि भारतीय खिलाड़ी इसका बदला चुकता करने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें- IPL जैसी सफलता पाने शुरू हुई थी लीग, कोविड में बंद करना पड़ा बस्ता, अब अगले साल नए कलेवर के साथ वापसी को तैयार

यह भी पढ़ें- IPL जैसी सफलता पाने शुरू हुई थी लीग, कोविड में बंद करना पड़ा बस्ता, अब अगले साल नए कलेवर के साथ वापसी को तैयार