Move to Jagran APP

साक्षी मलिक और मीराबाई चानू का नाम अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट से बाहर

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक और महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 09:08 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 09:08 PM (IST)
साक्षी मलिक और मीराबाई चानू का नाम अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट से बाहर
साक्षी मलिक और मीराबाई चानू का नाम अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट से बाहर

नई दिल्ली, प्रेट्र। खेल मंत्रालय ने पहले ही राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक और महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया। इससे इस साल यह पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की संख्या 27 रह गई है। खेल मंत्रालय ने हालांकि देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न के लिए जिन पांच खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गई थी, उन्हें स्वीकार कर लिया है।

loksabha election banner

पिछले सप्ताह न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मुकुंदकम शर्मा की अगुवाई वाली चयनसमिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 29 खिलाड़ियों के नाम खेल मंत्रालय के पास भेजे थे। इस सूची में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक और 2017 की विश्व भारोत्तोलन चैंपियन मीराबाई चानू का नाम भी शामिल था। समिति ने इन दोनों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करने का अंतिम फैसला खेल मंत्री किरण रिजिजू पर छोड़ दिया था। खेल मंत्रालय का मानना है कि दोनों खिलाड़ियों को पहले ही देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मिल चुका है। उल्लेखनीय है कि दोनों को खेल रत्न मिलने के बावजूद अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित करने पर विवाद खड़ा हो गया था।

इस साल क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला पहलवान विनेश फोगाट, पैरालंपियन मयप्पन थंगावेलू, टेबल टेनिस खिलाड़ियों मनिका बत्रा, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि इस साल खेल पुरस्कार राष्ट्रीय खेल दिवस यानी पूर्व हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के जन्म दिन 29 अगस्त को दिया जा सकता है। आपको बता दें कि नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2020 के लिए खेल मंत्रालय ने 12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अवॉर्ड्स के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी जिस पर अंतिम फैसला खेल मंत्रालय को लेना था। इस साल कोरोना वायरस की वजह से खिलाड़ियों को ये अवॉर्ड विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिया जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.