Move to Jagran APP

खेल रत्न अवॉर्ड के लिए हुआ रानी रामपाल का चयन, पता लगते ही आंखों में छलके आंसू

खेल रत्न अवॉर्ड के लिए चयनित होने की सूचना पर रानी रामपाल की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 06:43 AM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 06:43 AM (IST)
खेल रत्न अवॉर्ड के लिए हुआ रानी रामपाल का चयन, पता लगते ही आंखों में छलके आंसू
खेल रत्न अवॉर्ड के लिए हुआ रानी रामपाल का चयन, पता लगते ही आंखों में छलके आंसू

जितेंद्र सिंह चुघ, शाहाबाद। शाहाबाद की रानी रामपाल का चयन प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए हुआ है। एक महिला हॉकी खिलाड़ी का खेल रत्न अवॉर्ड के लिए चयन होना इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। खेल रत्न अवॉर्ड के लिए चयनित होने की सूचना पर रानी रामपाल की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। रानी ने इस अवॉर्ड को देश को समर्पित करते हुए हरियाणा के सिर का ताज बताया है। उन्होंने कहा कि पिता तुल्य सीएम मनोहर लाल का बधाई संदेश उनके लिए एक सशक्त आशीर्वाद है। इससे पहले यह अवॉर्ड पुरुष हॉकी के दो खिलाडि़यों धनराज पिल्लै और सरदारा ¨सह को ही मिल पाया है। वह पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं, जिसका चयन खेल रत्न के लिए हुआ है।

loksabha election banner

दैनिक जागरण से बातचीत में रानी ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि महिला खिलाडि़यों को भी यह अवॉर्ड मिलेगा। अवार्ड निश्चित तौर पर आने वाले नये हॉकी खिलाडि़यों को खेल के लिए समर्पित करने का काम करेगा। खासकर महिला हॉकी खिलाडि़यों के लिए यह एक नया पैगाम है। उन्होंने कोच बलदेव ¨सह को भी इस उपलब्धि का श्रेय दिया है।

21 अगस्त को सायं 5 बजे मिली अधिकारिक सूचना

कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि इस अवॉर्ड के चर्चा कई दिनों से चल रही थी। शुक्रवार को सायं पांच बजे उन्हें अधिकारिक जानकारी मिली कि उनका नाम राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए चयनित हो गया है। रानी ने उनके नाम की सिफारिश करने वालों का आभार व्यक्त किया है। 

पिता को वीडियो कॉल कर दी खुशखबरी

रानी रामपाल ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले यह खुशखबरी पिता रामपाल को वीडियो कॉल के जरिए दी। पिता ने उन्हें खुश रह बेटी का आशीर्वाद दिया 

ए क्लास जॉब मिले तो प्रदेश में देंगी सेवा

रानी रामपाल ने कहा कि उनके खेल को शाहाबाद की मिट्टी ने तराशा है, उनका मन है कि वह अपने प्रदेश में सेवाएं दें। उन्हें प्रदेश में ए क्लास श्रेणी में जॉब मिलती है तो वह यहीं सेवाएं देने को तैयार हैं। 

ओलंपिक जीतने के लिए बहाएंगे पसीना

रानी रामपाल ने कहा कि अब एक ही सपना है कि ओलंपिक में देश को मेडल दिलाएं। इसलिए टीम ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन को लेकर पसीना बहा रही है। उन्होंने कहा कि अगले साल ओलंपिक होगा और उनका पूरा प्रयास रहेगा कि ओलंपिक में विजयी श्री का इतिहास बनाया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.