Move to Jagran APP

IOA President PT Usha: भारतीय ओलंपिक संघ की निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं पीटी ऊषा, हासिल की यह खास उपलब्धि

PT Usha IOA President उड़नपरी के नाम से मशहूर महान धाविका पीटी ऊषा को रविवार को भारतीय ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके साथ उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। वह आइओए की अध्यक्ष चुनी जाने वाली पहली महिला बनी हैं।

By Jagran NewsEdited By: Achyut KumarPublished: Mon, 28 Nov 2022 01:55 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 05:55 AM (IST)
IOA President PT Usha: भारतीय ओलंपिक संघ की निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं पीटी ऊषा, हासिल की यह खास उपलब्धि
PT Usha: IOA की निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं पीटी ऊषा (फोटो- ट्विटर)

नई दिल्ली, जागरण आनलाइन डेस्क। PT Usha, IOA President: महान एथलीट पीटी ऊषा भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की निर्विरोध अध्यक्ष बनीं हैं। उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय था, क्योंकि 10 दिसंबर को होने वाले चुनावों में शीर्ष पद के लिए वह एकमात्र उम्मीदवार थीं। वह आइओए की पहली महिला अध्यक्ष होंगी। 

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू दी बधाई

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पीटी ऊषा को भारतीय ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, महान गोल्डन गर्ल पीटी ऊषा को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर बधाई। मैं अपने देश के सभी खेल नायकों को प्रतिष्ठित IOA के पदाधिकारी बनने पर बधाई देता हूं! देश को उन पर गर्व है!'

रविवार को दाखिल किया नामांकन पत्र

कई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 58 साल की ऊषा 1984 के ओलंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं थी। उन्होंने रविवार को शीर्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनके साथ उनकी टीम के 14 अन्य लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए।

आइओए चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा रविवार को समाप्त हो गई। ऊषा को आइओए के एथलीट आयोग द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी (एसओएम) के तौर पर आठ में एक सदस्य में रूप में भी चुना गया है, जिससे वह निर्वाचक मंडल की सदस्य बनीं। वह आइओए के 95 साल के इतिहास में इसका नेतृत्व करने वाली पहली ओलंपियन और पहली अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता भी बनीं।

यह भी पढ़ें: इलैयाराजा और पीटी ऊषा समेत चार लोगों को राज्यसभा के लिए किया गया नामित, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

2000 में खेलों को कहा अलविदा

एशियाई एथलेटिक्स में दबदबा बनाने के बाद उन्होंने 2000 में खेलों को अलविदा कहा था। मौजूदा चुनावों में उपाध्यक्ष (महिला), संयुक्त सचिव (महिला) के पद के लिए मुकाबला होगा। कार्यकारिणी परिषद के चार सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में है। आइओए में एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष (एक पुरुष और एक महिला), एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव (एक पुरुष और एक महिला), छह अन्य कार्यकारी परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए होंगे, जिनमें से दो (एक पुरुष और एक महिला) निर्वाचित एसओएम से होंगे।

अजय पटेल का NRAI का उपाध्यक्ष बनना तय

कार्यकारी परिषद के दो सदस्य (एक पुरुष और एक महिला) एथलीट आयोग के प्रतिनिधि होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ) के अजय पटेल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनना तय है, क्योंकि वह भी इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग भी एक पुरुष उपाध्यक्ष पद के एकमात्र उम्मीदवार हैं। हालांकि, महिला उपाध्यक्ष के लिए राजलक्ष्मी सिंह देव और अलकनंदा अशोक ने नामांकन दाखिल किया है।

सहदेव यादव निर्विरोध चुनी जाएंगे कोषाध्यक्ष

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव को कोषाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना जाएगा। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे पुरुष संयुक्त सचिव होंगे, जबकि तीन उम्मीदवार अलकनंदा अशोक, शालिनी ठाकुर चावला और सुमन कौशिक महिला संयुक्त सचिव के एक पद के लिए चुनाव लड़ेंगी। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और तीरंदाज डोला बनर्जी कार्यकारी परिषद में आठ एसओएम के पुरुष और महिला प्रतिनिधि होंगे।

ये भी पढ़ें: बाजार में क्रेडिट कार्ड डेटा से सौ गुना महंगा बिकता है हेल्थ डेटा

ये भी पढ़ें: Fact Check : श्रद्धा हत्‍याकांड के नाम पर वायरल वीडियो में दिख रहे शख्‍स की पहचान आई सामने, जानें वायरल पोस्‍ट की सच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.