विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो दिसंबर से शुरू होगा प्रो कबड्डी लीग, पिछले दो सालों से जयपुर पिंक पैंथर्स रहा चैंपियन

By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
Published: Fri, 18 Aug 2023 12:09 AM (IST)

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का 10वां सत्र दो दिसंबर से शुरू होगा। आगामी सत्र के लिए नीलामी मुंबई में आठ ...और पढ़ें

दो दिसंबर से शुरू होगा प्रो कबड्डी लीग। फोटो- एक्स से साभार
दो दिसंबर से शुरू होगा प्रो कबड्डी लीग। फोटो- एक्स से साभार

नई दिल्ली, प्रिंट: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का 10वां सत्र दो दिसंबर से शुरू होगा। आगामी सत्र के लिए नीलामी मुंबई में आठ और नौ सितंबर को होगी। पीकेएल के कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा,'पिछले नौ सत्र में पीकेएल की कामयाबी से कबड्डी देश भर में लोकप्रिय हुई है। अब 10वां सत्र भी यादगार होने का हम वादा करते हैं।'

जयपुर पिंक बना चैंपियन-

जयपुर पिंक पैंथर्स पिछले दो बार की चैंपियन है, जबकि पटना पाइरेट्स ने सर्वाधिक तीन बार ट्राफी जीती है। फिलहाल यूपी योद्धा के लिए खेलने वाले प्रदीप नरवाल ने सर्वाधिक 1542 रेड अंक हासिल किए हैं।