Move to Jagran APP

आइडब्ल्यूएफ पेरिस ओलिंपिक के लिए 10 वजन वगरें का प्रस्ताव देने को तैयार

विश्व संचालन संस्था के 2024 पेरिस खेलों के लिए कुल 10 से छह नए वजन वर्ग पेश करने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक इसमें टोक्यो चरण से केवल चार को ही बरकरार रखा जाएगा और इस कदम से भारतीय युवा जेरेमी लालरिनुंगा का मौजूदा वर्ग (62kg) बाहर हो जाएगा।

By Viplove KumarEdited By: Published: Wed, 22 Dec 2021 07:44 PM (IST)Updated: Wed, 22 Dec 2021 07:44 PM (IST)
आइडब्ल्यूएफ पेरिस ओलिंपिक के लिए 10 वजन वगरें का प्रस्ताव देने को तैयार
आइडब्ल्यूएफ पेरिस ओलिंपिक के लिए 10 वजन वगरें का प्रस्ताव देने को तैयार

नई दिल्ली, पीटीआइ। ओलिंपिक खेल का दर्जा बरकरार रखने के लिए जूझ रहे भारोत्तोलन की विश्व संचालन संस्था के 2024 पेरिस खेलों के लिए कुल 10 से छह नए वजन वर्ग पेश करने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक इसमें टोक्यो चरण से केवल चार को ही बरकरार रखा जाएगा और इस कदम से भारतीय युवा जेरेमी लालरिनुंगा का मौजूदा वर्ग (62 किग्रा) बाहर हो जाएगा।

loksabha election banner

इस प्रस्ताव को अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आइडब्ल्यूएफ) की आम परिषद द्वारा मंजूरी की जरूरत होगी जिसके बाद ही इसे अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आइओसी) के पास भेजा जाएगा। पेरिस 2024 के लिए प्रस्तावित वजन वर्ग में पुरुष और महिलाओं के लिए पांच-पांच वर्ग हैं। इसमें पुरुषों के लिए 61 किग्रा, 73 किग्रा, 89 किग्रा, 102 किग्रा और +102 तथा महिलाओं के लिए 49 किग्रा, 59 किग्रा, 71 किग्रा, 81 किग्रा और +81 किग्रा शामिल हैं।

पीसीबी चीफ बोले- तब तक चैन से नहीं बैठूंगा जब तक पाकिस्तान की टीम ये उपलब्धि हासिल नहीं कर लेती

टोक्यो में महिलाओं के लिए 49 किग्रा और 59 किग्रा तथा पुरुषों के लिए 61 किग्रा और 73 किग्रा को बरकरार रखा गया है। वर्ष 2016 रियो खेलों में भारोत्तोलन में वगरें में 260 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसे टोक्यो ओलिंपिक के लिए घटाकर 14 वगरें में 196 खिलाड़ी कर दिया गया था।

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएलएफ) के अध्यक्ष सहदेव यादव ने कहा, 'यह (10 वजन वगरें) का महज एक प्रस्ताव है। यह पहले मंजूरी के लिए आइडब्ल्यूएफ की आम संस्था के पास जाएगा जिसके बाद इसे आइओसी के पास भेजा जाएगा। इसके बाद ही इन वगरें की पुष्टि होगी।' फरवरी के अंत तक इस पर अंतिम फैसले की उम्मीद है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बड़े खिलाड़ी पर हुए FIR पर सख्त, 14 साल की लड़की ने लगाए गंभीर आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.