विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paris Olympics 2024: अदिति अशोक और दीक्षा डागर ने किया क्‍वालिफाई, ओलिंपिक गोल्फ रैंकिंग का मिला फायदा

Published: Mon, 24 Jun 2024 05:24 PM (IST)

पेरिस ओलिंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई को होगी। भारत की महिला गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर ने आधिकारिक ...और पढ़ें

पेरिस ओलिंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई को होगी। इमेज- सोशल मीडिया
पेरिस ओलिंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई को होगी। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. 26 जुलाई से शुरू होगा पेरिस ओलिंपिक 2024
  2. पेरिस ओलिंपिक 2024 में 60 महिला गोल्फर लेंगी हिस्‍सा
  3. महिला गोल्फरों के लिए क्वालिफिकेशन विंडो आज बंद हुई

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली: पेरिस ओलिंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई को होगी और यह 11 अगस्‍त तक खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय फैंस के लिए अच्‍छी खबर सामने आई है। भारत की महिला गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर ने आधिकारिक तौर पर पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पेरिस ओलिंपिक 2024 में 60 महिला गोल्फर और 60 पुरुष गोल्‍फर मैदान में उतरेंगे।

आज बंद हुई क्वालिफिकेशन विंडो

महिला गोल्फरों के लिए क्वालिफिकेशन विंडो आज सोमवार को बंद हो गई। आईओसी की गाइड लाइन के मुताबिक, ओलिंपिक गोल्फ रैंकिंग (OGR) में टॉप 15 खिलाड़ियों ने सीधे अपना स्‍थान सुरक्षित किया है। प्रति देश अधिकतम 4 एथलीटों को अनुमति दी गई। टॉप 15 के अलावा OGR प्रति देश अधिकतम दो खिलाड़ियों को अनुमति देता है, बशर्ते कि देश में पहले से ही शीर्ष 15 में 2 खिलाड़ी न हों। 24वें स्थान पर रहीं अदिति अशोक और 40वें स्थान पर रहीं दीक्षा डागर ने रैंकिंग में अपने स्थान के माध्यम से क्‍वालिफाई किया।

ये भी पढ़ें: AFG vs BAN T20 WC LIVE Streaming: क्या अफगानिस्तान करेगा चमत्कार, जानिए कहां, कब और कैसे देख सकते हैं ये रोमांचक मैच

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में अदिति चौथे स्‍थान पर रहीं

पेरिस ओलिंपिक 2024 अदिति अशोक और दीक्षा डागर दोनों के लिए दूसरा ओलंपिक है। टोक्यो ओलिंपिक 2020 में अदिति चौथे स्‍थान पर रही थीं। ऐसे में वह ओलिंपिक मेडल नहीं जीत पाई थीं। दीक्षा डागर डेफलिम्पिक्स और ओलंपिक दोनों में प्रतिस्पर्धा करने वाली एकमात्र गोल्फर हैं।

वह डेफलिम्पिक्स में एक सिल्‍वर और एक ब्रॉन्‍ज मेडल जीत चुकी हैं। अब उनका टारगेट ओलिंपिक मेडल है। अदिति अशोक और दीक्षा डागर के अलावा शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर पेरिस ओलिंपिक 2024 में हिस्‍सा लेंगे। शुभंकर और गगनजीत ने भी OGR रैंकिंग से अपना स्थान सुरक्षित किया है। मेंस गोल्‍फर के लिए कट ऑफ डेट 17 जून थी।

ये भी पढ़ें: AUS vs IND: कंगारुओं की बढ़ी टेंशन, बिना खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी भारतीय टीम; जान लीजिए कैसे