Move to Jagran APP

ओलंपियन शाहिद की पत्नी वापस करेंगी पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार

पूर्व ओलंपियन की नाराज पत्नी ने सम्मान वापस करने की बात कही।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 09:23 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 10:39 AM (IST)
ओलंपियन शाहिद की पत्नी वापस करेंगी पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार
ओलंपियन शाहिद की पत्नी वापस करेंगी पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार

वाराणसी। मास्को ओलंपिक (1980) में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के हीरो रहे ड्रिबलिंग के उस्ताद मोहम्मद शाहिद का पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार उनकी पत्नी परवीन शाहिद प्रधानमंत्री निवास पर आगामी 20 जुलाई को सरकार को वापस कर देंगी। परवीन ने यह निर्णय सरकार की वादा खिलाफी के चलते लिया है। 20 जुलाई को ही मो. शाहिद के निधन के दो साल पूरे हो जाएंगे। उनके इंतकाल के बाद तत्कालीन केंद्रीय खेल राज्यमंत्री विजय गोयल ने मो. शाहिद के नाम पर काशी में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू कराने का वादा किया था।

loksabha election banner

ओलंपियन हॉकी खिलाडि़यों धनराज पिल्लै व जफर इकबाल ने काशी में उनके नाम से हॉकी अकादमी शुरू करने का इरादा जताया था। ये दोनों वादे अभी पूरे नहीं हुए। ऐसे में सिस्टम से नाराज परवीन ने पति को मिले पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार सहित अन्य पदक प्रधानमंत्री के निवास पर वापस करने का फैसला किया।

परवीन शाहिद ने बताया कि वे अब तक हर उस व्यक्ति से मिल चुकी हैं, जिसने इंतकाल के समय कुछ करने के वादे किए थे। अपने लिए कुछ नहीं मांग रहीं, मगर हॉकी की सुविधाएं विकसित होनी चाहिए। कहा कि हर जगह से उन्हें निराशा मिली है।

तत्कालीन खेल राज्यमंत्री ने अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता और शाहिद की मिट्टी पर आए धनराज पिल्लई व जफर इकबाल सहित कई अधिकारियों ने मो. शाहिद का नाम जिंदा रखने के लिए बनारस में हॉकी अकादमी शुरू करने का वादा नहीं पूरा किया।

फीफा विश्व कप की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.