Move to Jagran APP

नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर खेल जगत से प्रतिक्रिया, तेंदुलकर बोले- जैवलिन को पहुंचाया सूरज तक!

भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शनिवार को टोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रच दिया। वह ओलिंपिक में ट्रैक और फील्ड में स्वर्ण जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी बन गए। इसके बाद से उन्हें देशभर बधाई मिल रही है।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 07 Aug 2021 08:34 PM (IST)Updated: Sat, 07 Aug 2021 08:34 PM (IST)
नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर खेल जगत से प्रतिक्रिया, तेंदुलकर बोले- जैवलिन को पहुंचाया सूरज तक!
भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शनिवार को टोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रच दिया। वह ओलिंपिक में ट्रैक और फील्ड में स्वर्ण जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो के फाइनल में 87.58 मीटर की दूर भाला फेंककर गोल्ड अपने नाम किया। इसके बाद से उन्हें देशभर बधाई मिल रही है। आइए जानते हैं नीरज के गोल्ड जीतने पर खेल जगत के लोगों ने क्या कहा।

loksabha election banner

महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'नीरज ने जैवलिन को पहुंचाया सूरज तक! भारत आज आपके कारण और भी अधिक चमक रहा है नीरज। आपके भाले ने भारतीय तिरंगे को लहराया और हर भारतीय के लिए गर्व बना। क्या क्षण है ये भारतीय खेल जगत के लिए।ट

युवराज ने ट्वीट करके कहा, 'वाह लड़के तुमने कर दिखाया। देश आपको सलाम करता है। ‍️ आप पर गर्व है।'

वीवीएस लक्षमण ने कहा, 'भारतीय खेलों के लिए यह क्य दिन है। भारतीय खेलों के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक। पहली बार एथलेटिक्स पदक और वह भी स्वर्ण पदक। बहुत गर्व! नीरज चोपड़ा आप चैंपियन हैं!

'

अभिनव बिंद्रा ने कहा, ' और गोल्ड नीरज चोपड़ा का हुआ। युवा खिलाड़ी को अभिवादन। आपने देश का सपना पूरा किया है। शुक्रिया! इसके अलावा, क्लब में आपका स्वागत है -इसकी बहुत जरूरत थी! बेहद गर्व है। मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। बता दें कि अभिनव ओलिंपिक खेलों में भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता हैं।

पीटी उषा ने ट्वीट किया, '37 साल बाद आज मेरे अधूरे सपने को साकार किया। धन्यवाद मेरे बेटे नीरज चोपड़ा।'

मेरी कोम ने कहा, 'ऐतिहासिक एथलेटिक स्वर्ण पदक। नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। आपने हम सभी को गौरवान्वित किया है।'

साक्षी मलिक ने ट्वीट किया, 'वाह.. आखिरकार स्वर्ण मिल गया। भारतीयों के लिए एक और बहुत ही खास क्षण। टोक्यो 2020 एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। नीरज आपने वर्षों की मेहनत से देश के लिए यह शानदार उपलब्धि हासिल कर करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया।'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग कहा, 'नीरज ने जैवेलिन (भाला) को पहुंचाया सूरज तक। भारत आज आपके कारण और भी अधिक चमक रहा है नीरज। आपके भाले ने भारतीय तिरंगे को लहराया और हर भारतीय के लिए गर्व बना। क्या क्षण है ये भारतीय खेल जगत के लिए।'

पीवी सिंधू ने कहा, 'एक ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित तरीके से स्वर्ण जीता। इस अद्भुत उपलब्घि पर बधाइयां नीरज चोपड़ा।'

मीराबाई चानू ने कहा, 'हमारे देश के लिए एथेलिटिक्स में पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाइयां नीरज चोपड़ा। ये हमारे देश के लिए गर्व का पल है।'

भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा, 'देश के लिए एथेलिटिक्स में पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए दिली शुभकामनाएं नीरज चोपड़ा। गर्व का पल।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.