विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओलिंपिक गोल्ड जीतने के तुरंत बाद नीरज चोपड़ा को किया पीएम मोदी ने फोन, जानिए क्या हुई बात

By Viplove KumarEdited By:
Published: Sat, 07 Aug 2021 09:30 PM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 05:42 AM (IST)

नीरज चोपड़ा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको फोन करके बधाई दी। बधाई संदेश देने ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने की नीरज चोपड़ा से बात- डिजाइन फोटो
पीएम मोदी ने की नीरज चोपड़ा से बात- डिजाइन फोटो

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। टोक्यो ओलिंपिक में भारत के 23 साल के एथलीट नीरज चोपड़ा ने भालोफेंक में गोल्ड मेडल हासिल कर देश की शान बढ़ाई। इस एक गोल्ड मेडल के भारत की झोली में आने के साथ ही बेहद ऐतिहासिक क्षण पाया। नीरज के पदक ने भारत के टोक्यो ओलिंपिक में मेडल की संख्या को 7 कर दी जो अब तक के ओलिंपिक इतिहास में भारत का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

नीरज चोपड़ा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको फोन करके बधाई दी। बधाई संदेश देने के बाद इस युवा का हौंसला बढाते हुए पीएम ने काफी देर बातें की। उन्होंने बात शुरू करने के साथ ही कहा, आपको बहुत बहुत बधाई। आज ओलिंपिक समापन की दिशा में जा रहा है और आपने देश को खुश कर दिया।

नीरज कहा, मेरा तो बस एक ही सपना था कि मैं अपना सबकुछ देकर देश के लिए यह गोल्ड मेडल जीत लाउं। मुझे लगता है कि जितने भी लोग हैं बाहर गांव के सभी लोगों की दुआएं मेरे साथ रही। उन सभी लोगों की दुआ ने ही मुझे यहां तक पहुंचाया है।  

पीएम ने आगे कहा, पानीपथ ने पानी दिखा दिया, एक तो इस साल ओलिंपिक एक साल आगे हुआ तो आपको एक साल ज्यादा मेहनत करनी पड़ी और कोरोना में अनेक संकट आई, अनेक मुसीबतें आई। बीच में आपको चोट भी आई थी लेकिन इसके बावजूद भी आपने बहुत बड़ा कमाल करते दिखा दिया। ये सब मेहनत के कारण होता है। 

नीरज ने कहा, जी सर, यह बहुत ही मुश्किल टाइम आया था, बीच में चोटिल हुआ तो सोच रहा था पता नहीं कैसे कमबैक कर पाउंगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।