विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीरज चोपड़ा या मनु भाकर, दोनों में से कौन है सबसे अमीर? जानिए पूरी सच्चाई

Published: Fri, 23 Aug 2024 11:25 AM (IST)

भारत के भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक-2024 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। हाल ...और पढ़ें

नीरज चोपड़ा और मनु भाकर ने जीते हैं दो ओलंपिक मेडल
नीरज चोपड़ा और मनु भाकर ने जीते हैं दो ओलंपिक मेडल

HighLights

  1. नीरज ने लुसाने डायमंड लीग में हासिल किया दूसरा स्थान
  2. नीरज ने फेंका 89.54 मीटर का थ्रो
  3. नीरज ने जीते हैं दो ओलंपिक मेडल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में शानदार खेल दिखाया और सीजन का अपना बेस्ट थ्रो फेंकते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। नीरज से पेरिस में गोल्ड की उम्मीद थी। हालांकि, पेरिस में वह ये काम नहीं कर सके थे। पेरिस ओलंपिक के बाद नीरज एक और कारण से सुर्खियों में थे। उनका और पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर की बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई गई थीं।

मनु की मां का भी नीरज से बात करते हुए और अपनी कसम देते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मनु ने एक इंटरव्यू में इस मामले पर अपनी बात रखी थी और कहा था कि जिस तरह की रिलेशनशिप की खबरें सुनने में आ रही हैं वैसा कुछ नहीं है। दोनों ही दो ओलंपिक मेडल विजेता हैं और युवा हैं। दोनों से आगे और ओलंपिक मेडल की उम्मीद है। हम आपको इन दोनों की नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Lausanne Diamond League: Neeraj Chopra 90 मीटर से चूके, लुसाने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे

नीरज की नेटवर्थ

नीरज ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में गोल्ड मेडल जीत इतिहास रचा था। वह अभिनव बिंद्रा के बाद इंडीविजुअल इवेंट में गोल्ड जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने थे। इसके बाद नीरज पर पैसों की बारिश हो गई। पानीपत में उनका शानदार दो मंजिला आलीशन घर है जिसमें रैंज रोवर, फॉर्च्यूनर, फोर्ड मस्टंग जीटी जैसी कारें शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास बाइक्स भी कई सारी हैं और दोनों के लिए अलग-अलग पार्किंग हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज की नेटवर्थ तकरीबन 37 करोड़ रुपये है।

कितनी है मनु की नेटवर्थ

मनु ने भी टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था और उनसे भी मेडल की उम्मीद थी। हालांकि, मनु कमाल नहीं कर पाई थीं। पेरिस ओलंपिक में मनु ने कसर निकाली और दो ओलंपिक मेडल जीते। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनु की नेटवर्थ 12 करोड़ रुपये है जो नीरज से तीन गुना कम है।

यह भी पढ़ें- मां ने नीरज चोपड़ा से क्‍या बातचीत की? पत्रकार का सवाल सुनकर भड़क गईं Manu Bhaker, उठा लिया बड़ा कदम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।