यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Neeraj Chopra: डायमंड लीग ट्रॅाफी जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा- मेरी अंग्रेजी अच्छी है लेकिन..
नीरज चोपड़ा से जब उनकी अंग्रेजी भाषा को लेकर उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया मेरी अंग्रेजी में सुधार ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल (Zurich Diamond League Final) में पहला स्थान हासिल किया। नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॅाफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। दूसरे प्रयास में नीरज ने 88.44 मीटर भाला फेंककर यह ट्रॅाफी अपने नाम कर लिया।
बता दें कि पहले राउंड में नीरज का थ्रो फाउल था। दूसरे राउंड में उन्होंने 88.44 मीटर थ्रो फेंका, वही, तीसरे में उन्होंने 88.00 मीटर, चौथे में 86.11 मीटर, पांचवें में 87.00 मीटर और छठे में प्रयास में 83.60 मीटर दूर भाला फेंका।
मेरी अंग्रेजी में आया सुधार : नीरज चोपड़ा
ट्रॅाफी जीतने के बाद जब नीरज चोपड़ा से जब उनकी अंग्रेजी भाषा को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'मेरी अंग्रेजी में सुधार हुआ है लेकिन अभी बहुत अच्छी नहीं है। हालांकि, मैं अपनी बात अब लोगों को अंग्रेजी में समझाने और लोगों की बात अंग्रेजी में समझने में सक्षम हूं। नीरज चोपड़ा ने आगे बताया, 'अगले दो साल एशियाई खेल और राष्ट्रीय चैंपियनशिप को लेकर काफी महत्वपूर्ण हैं। वहीं, साल 2024 में फिर से ओलिंपिक भी शुरू होने वाली है।
नीरज चोपड़ा ने आगे यह भी बताया, 'मैंने ओलिंपिक के बाद देर से प्रैक्टिस शुरू की थी, ऐसे में फिटनेस हासिल करना सबसे बड़ी चुनौती थी। मैंने इस दौरान तकनीक और ताकत पर काम किया। इस बार मैं तकनीकी रूप से बहुत अच्छा था।
नीरज चोपड़ा की उपलब्धियां
- 2022 में ज्यूरिख में हुए फाइनल्स में नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ डायमंड लीग ट्रॅाफी जीती।
- 2012 में लखनऊ में अंडर 16 नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में 68.46 मीटर भाला फेंक कर बनाया रिकॉर्ड ।
-2016 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 86.48 मीटर भाला फेंकने का कीर्तिमान।
-2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में 86.47 मीटर भाला फेंक कर गोल्ड अपने नाम किया।
-2017 में जकार्ता एशियन गेम्स में 88.06 मीटर भाला फेंक कर गोल्ड अपने नाम किया।
ओलिंपिक चैंपियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा
-2021 टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल 87.58 मीटर भाला फेंक गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला
गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतने के बाद नीरज चोपड़ा को 2018 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
