विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Para Asian Games: भारतीय तैराक पर छेड़छाड़ का आरोप, जापान से वापस भेजा गया; लाइफटाइम बैन का खतरा

Published: Thu, 22 Oct 2026 01:07 PM (IST)

भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर होटल स्टाफ के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। उन्होंने जापान से डिपोर्ट कर भारत वापस भेज दिया गया है।

मोहम्मद शम्स आलम शेख

मोहम्मद शम्स आलम शेख

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान में चल रहे पैरा एशियन गेम्स के दौरान नागोया के होटल में महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी का यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) करने का आरोप लगा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक यह मामला 19 अक्टूबर का है। आलम शेख को मंगलवार यानी 20 अक्टूबर को जापान से भारत डिपोर्ट कर दिया गया था। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) आलम शेख पर लाइफ टाइम बैन लगाने पर विचार कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट में बताया गया कि होटल की एक महिला कर्मचारी आलम शेख के रूम में अपनी ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान शेख ने महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। ऐसे में महिला वहां से भाग गई और अपने सीनियर्स को घटना के बारे में बताया।

होटल द्वारा शिकायत के बाद शेख को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस शेख को कोर्ट के सामने पेश करना चाहती थी। मगर स्थानीय आयोजन समिति ने हस्तक्षेप किया और भारतीय प्रतिनिधिमंडल को कर्मचारी और होटल से लिखित में माफी मांगने और शेख को डिपोर्ट करने की व्यवस्था करने को कहा।

इस दौरान लिखित में माफी मांगने के बाद शेख को छोड़ दिया गया। इस मामले के बाद 40 साल के शेख को दूसरे होटल में रखा गया। वहीं अगले दिन उन्हें जापान से भारत वापस भेज दिया गया।

आलम शेख पर लग सकता है लाइफटाइम बैन

पीसीआई ने न्यू दिल्ली में सरकार को आलम शेख पर एक्शन लेने की सलाह दी है। एशियन पैरा गेम्स के बाद, पीसीआई (PCI) प्रतिनिधियों, पैरा तैराकी प्रशासकों और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों द्वारा इस घटना पर चर्चा होगी और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) को कार्रवाई की सिफारिश करने की उम्मीद है।

चीफ डी मिशन की ऑफिस ने पहले ही आलम शेख पर लाइफटाइम बैन लगाने की सिफारिश कर दी है। अब इस मामले पर अंतिम फैसला एशियन पैरा गेम्स 2026 खत्म होने के बाद ही लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st T20 Live Score: टिम साइफर्ट-फिन एलन कर रहे भारतीय गेंदबाजों की पिटाई, न्यूजीलैंड की ताबड़तोड़ शुरुआत

यह भी पढ़ें- जेम्स एंडरसन क्रिकेट के सभी प्रारुपों से लेंगे संन्यास, 26 साल के लिजेंडरी करियर पर लगेगा ब्रेक!