वैश्विक प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतकर भारत की मीराबाई चानू ने दोहराया 22 साल पुराना कमाल
चानू को उनकी इस उपलब्धि पर देश भर से बधाइयां मिल रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत की भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू ने विश्व भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रिकॉर्ड 194 किलोग्राम (85 किलो स्नैच और 109 किलो क्लीन एंड जर्क) का भार उठाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह दूसरी भारतीय भारोत्तोलक हैं। चानू को उनकी इस उपलब्धि पर देश भर से बधाइयां मिल रही हैं।
अमेरिका के अनाहिम में आयोजित विश्व भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए चानू ने 85 किलोग्राम से शुरुआत की और इसके बाद 109 किलोग्राम का भार उठाते हुए उन्होंने भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाल दिया। 22 साल पहले कर्णम मल्लेश्वरी भारत की पहली विश्व चैंपियन खिलाड़ी बनीं थीं। चानू से पहले ओलंपिक कांस्य पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी ने 1994 और 1995 में विश्व चैंपियनशिप में पीला तमगा जीता था।
देखें चानू का कमाल-
IWF WWC 2017 Women's 48kg:
🥇 Chanu Mirabai 🇮🇳 | 194
🥈 Thunya Sukcharoen 🇹🇭 | 193
🥉 Ana Segura 🇨🇴 | 182#2017iwfwwc pic.twitter.com/soupO70zyI
— IWF (@iwfnet) November 30, 2017
स्वर्ण पदक लेते समय चानू जब पोडियम पर खड़ी होकर तिरंगे का सम्मान होते हुए देख रही थीं तो उनके आंसू निकल गए। थाईलैंड की सुकचारोन तुनिया ने रजत और सेगुरा अना इरिस ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। डोपिंग से जुड़े मसलों के कारण रूस, चीन, कजाखस्तान, उक्रेन और अजरबैजान जैसे भारोत्तोलन के शीर्ष देश इसमें भाग नहीं ले रहे हैं।
रियो ओलंपिक में जानू का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। वह भारोत्तोलन प्रतियोगिता में महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग के क्लीन एंड जर्क में अपने तीनों प्रयासों में नाकाम रहने के कारण ओवरऑल स्कोर में जगह बनाने में नाकाम रहीं थीं। लेकिन इस साल उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। सितंबर में ऑस्ट्रेलिया में हुए सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अगले साल होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह बनाई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी चानू को बधाई-
India is proud of Mirabai Chanu, who has won a gold at the World Weightlifting Championship. Congratulations and best wishes for her future endeavours.— Narendra Modi (@narendramodi) November 30, 2017
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दी चानू को बधाई-
Saikhom Mirabai Chanu wins #Gold in 2017 IWF Senior Men & Women #weightlifting championships in Anaheim, USA.
In the 48 kg weight category, her total lift was 194 kg. That's 4 times her bodyweight.
In sports, and in life, 'Will' is everything. Never, EVER give up.#KheloIndia pic.twitter.com/sbs2crloVv— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) November 30, 2017
रेसलर सुशील कुमार ने भी दी चानू को बधाई-
Heartiest congratulations to #MirabaiChanu for winning gold at World weight lifting Championship #IWFWC2017. Becomes only the2nd Indian after Karnam Malleswari. Proud moment for the Nation #JaiHind🇮🇳— Sushil Kumar (@WrestlerSushil) November 30, 2017