Malaysia Masters: भारत के लिए मालविका और अश्मिता बनीं उम्मीद की किरण, दूसरे दौर में बनाई जगह
मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 में मालविका बंसोड़ और अश्मिता चालिहा ने महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं, ...और पढ़ें

मलेशिया मास्टर्स सुपर 500

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, कुआलालंपुर। भारत के लिए मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 में निराशाजनक दिन में मालविका बंसोड़ और अश्मिता चालिहा ही उम्मीद की किरण बनकर उभरीं, जिन्होंने महिला सिंगल्स में अलग-अलग अंदाज में जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई।
एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) चोट से उबरने के बाद वापसी कर रही मालविका ने जर्मनी की दुनिया की 52वें नंबर की खिलाड़ी यवोन ली को 21-17, 16-21, 21-9 से शिकस्त दी। वहीं, अश्मिता ने इंडोनेशिया की दुनिया की 56वें नंबर की खिलाड़ी थालिता रमाधनी विरियावान पर 21-16, 21-13 से आसान जीत दर्ज की।
मालविका और अश्मिता के आने वाले मुकाबले
अब मालविका डेनमार्क की आठवीं वरीय लाइन होजमार्क कजर्सफेल्ट से भिड़ेंगी जबकि अश्मिता का सामना मलेशिया की गोह जिन वेई से होगा। पुरुष सिंगल्स में भारत के सबसे होनहार खिलाड़ी और आठवें वरीय लक्ष्य सेन को इंडोनेशिया के दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी मोहम्मद जकी उबैदुल्लाह के विरुद्ध 17-21, 11-21 से उलटफेर का सामना करना पड़ा जिससे वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय को भी जापान के छठे वरीय कोदाई नाराओका के विरुद्ध 80 मिनट तक चले मुकाबले में 17-21, 22-20, 22-24 से हार का सामना करना पड़ा। किरण जार्ज फ्रांस के सातवें वरीय एलेक्स लानियर के विरुद्ध 15-21, 1-6 से पिछड़ने के बाद रिटायर हो गए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।