2021 डकार रैली में केविन बेनाविडेस ने हासिल किया पहला स्थान, रिकी ब्राबेक दूसरे नंबर पर रहे
डकार रैली को जीतने में केविन ने जहां सफलता अर्जित की तो वहीं उन्हीं की टीम के रिकी ब्राबेक ने दूसरे नंबर पर आने का गौरव हासिल किया। केविन बेनाविडेस अर्जेंटीना से ताल्लुक रखते हैं और इस ये इस राइडर द्वारा अर्जित किया गया पहला खिताब था।
नई दिल्ली, जेएनएन। डकार रैली 2021 के आखिरी चरण में मोन्सटर एनर्जी होंडा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पहला स्थान प्राप्त किया। इस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे केविन बेनाविडेस ने 12 जबरदस्त राउंड को पूरा करते हुए आखिरकार जीत हासिल की जबकि उनके साथ रिकी ब्राबेक ने दूसरा स्थान हासिल किया और पोडियम पर दूसरे नंबर पर रहे।
ये रेस आसान नहीं था क्योंकि हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को 202 किलोमीटर लंबी और कठिन रास्ते को तय करना था। इस इवेंट का समापन लाल सागर के किनारे हुआ और मोन्सटर एनर्जी होंडा टीम के लिए ये खुशी का मौका था क्योंकि उन्होंने 2021 की इस रैली में कमाल की सफलता अर्जित की और पहले स्थान पर आने का गौरव प्राप्त किया।
डकार रैली को जीतने में केविन ने जहां सफलता अर्जित की तो वहीं उन्हीं की टीम के रिकी ब्राबेक ने दूसरे नंबर पर आने का गौरव हासिल किया। केविन बेनाविडेस अर्जेंटीना से ताल्लुक रखते हैं और इस ये इस राइडर द्वारा अर्जित किया गया पहला खिताब था। 12 दिनों तक चले इस इवेंट के दौरान एनर्जी होंडा की टीम ने लगातार इस रैली पर अपना बर्चस्व बनाए रखा था और आखिरी चरण में उन्होंने बाजी मार ली। होंडा की टीम ने लगातार दूसरे साल इस रैली में पहले नंबर पर रहते हुए खिताब अपने नाम किया।
आपको बता दें कि डकार रैली का आयोजन सबसे पहले साल 1979 में किया गया था। इसके शुरुआत के बाद से यानी 1979 से लेकर 2007 तक इसका आयोजन यूरोप और अफ्रीका में किया गया था। इसके बाद 2009 से लेकर 2019 तक इसका आयोजन साउथ अमेरिका में किया गया। पिछले साल यानी 2020 में इसका आयोजन साउदी अरब में पहली बार किया गया था और दूसरे साल भी इसका आयोजन वहीं हुआ। डकार रैली में सिर्फ बाइक रेस ही नहीं बल्कि कार रेस, ट्रक रेस आदि का आयोजन भी किया जाता है।